दुनिया कि 10 सबसे ताकतवर आर्मी किस देश कि है?
Hello दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम लोग ये जानेंगे कि दुनिया की 10 सबसे ताकतवर आर्मी किस देश की है? आर्मी को किसी देश का सुरक्षा कवच माना जाता है। वह देश की सरहदों पर रहकर आतंकवादी और दूसरे देश की सेनाओं के हमले से हमें बचाती हैं। हर देश के लिए देश की सुरक्षा सबसे पहले आती और देश की सुरक्षा आर्मी ही करती है।आज हम दुनिया के 10 सबसे ताकतवर आर्मीओ के बारे में जानेंगे। जिस पृथ्वी पर हम रहते हैं। यहां कई सारी देश है और हर देश अपनी सुरक्षा के लिए आर्मी का गठन करता है। जिससे और कोई देश उस पर हमला न कर दे।
आज के समय में हर देश कि कोई न कोई दुश्मन देश जरूर है। हर देश अपने देश की सुरक्षा करने के लिए अपने देश की सरहदों पर सेनाओं को भेजती है। जिससे कोई दुश्मन देश उनके देश में घुसकर हमला न कर दे। देश कि सुरक्षा के लिए सेनाओं का गठन प्राचीन समय से ही हो रहा है। प्राचीन समय में राजा महाराजा अपने राज्य की सुरक्षा के लिए सेना का गठन करती थी। और आज के समय में भी ठीक ऐसा ही होता है।
आर्मी मुख्य तौर पर तीन प्रकार के होते हैं जल सेना, नौसेना और थलसेना। जल सेना किसी देश की समुद्री सेना को कहते हैं जो समुद्र में आवागमन को नियंत्रित करता है। जल सेना सीधे तौर पर सरकार के नियंत्रण में होता है। नव सेना वह सेना होती है जो लड़ाकू विमानों से युक्त होती है इसे आकाशीय सेना भी कहते है।
नव सेना लड़ाकू विमानों से हमला कर दुश्मनों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देती हैं। थल सेना भारत की भूमि की रक्षा करती है तो चलिए आर्टिकल शुरु करते हैं और जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे ताकतवर आर्मी किस देश की है?
दुनिया कि 10 सबसे ताकतवर आर्मी की List
1). अमेरिका
अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है यह देश फाइनेंस के मामले में भी बहुत आगे है। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा अमीर देश है। विश्व युद्ध के बाद जो देश पावरफुल बना वो है अमेरिका। इस देश के कुल आर्मी की संख्या 22 लाख 45 हजार 500 है। अमेरिका की एक्टिव मिलिट्री की संख्या 14 लाख है। जहां इसकी रिजर्व मिलिट्री की संख्या 8 लाख 45 हजार है। यूएस आर्मी के पास 6612 टैंक, 45 हजार 193 बख्तरबंद बाहन ,1366 प्रोजेक्टर है। अमेरिका के आर्मी के पास कुल 13227 विमान सकती हैं।
2). रूस
रुस दुनिया का दूसरा सबसे ताकतवर देश है। यह देश क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। भले ही अमेरिका दुनिया का सुपर पावर हो लेकिन रूस भी कोई कम नहीं है। कई लोग रुस को कमजोर देश समझते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह देश आज के समय में सब चीजों में आगे हैं और इसके पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मिलिट्री है रूस के पास टोटल आर्मियो की संख्या 13 लाख 50 हजार है। और इसमें से एक्टिव आर्मी 8 लाख 50 हजार एवं रिजर्व आर्मी 2 लाख 50 हजार है। इनके पास पैरामिलिट्री की संख्या 2 लाख 50 हजार है। रुस के पास 12 हजार 4 सौ 20 टैंक, 30 हजार 1 सौ 22 बख्तरबंद वाहन एवं 3 हजार 3 सौ 91 रॉकेट प्रोजेक्टर है, इस देश के पास कुल विमान शक्ति 4 हजार 1 सौ 73 है।
3). चीन
चीन आबादी के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। चीन ने इसी आबादी को अपना हथियार बनाया। चीन इसी आबादी के वजह से दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। चीन के लोगों की मेहनत के कारण चीन इतना अमीर बन पाया है। इस देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान एक्सपोर्ट का है। चीन की टोटल आर्मियो कि संख्या 3134000 - (इकतीस लाख चौंतीस हज़ार) है और इसके एक्टिव मिलिट्री 2000000 - ( बीस लाख ) है तथा रिजर्व मिलिट्री 510000 - ( पाँच लाख दस हज़ार ) और पैरामिलिट्री 624000 - ( छह लाख चौबीस हज़ार ), चाइना का डिफेंस बजट 250 बिलियन यूएस डॉलर है।
4). भारत
दोस्तों अब बात आती है अपने देश भारत कि। भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी मिलिट्री फोर्स है। भारत के पास कुल 5132000 - ( इक्यावन लाख बत्तीस हज़ार ) है। अपने देश के पास एक्टिव मिलिट्री की संख्या 1450000 - ( चौदह लाख पचास हज़ार ) है। एवं रिजर्व मिलिट्री की संख्या 1155000 - ( ग्यारह लाख पचपन हज़ार ) है। भारत के पास 2527000 - ( पच्चीस लाख सत्ताईस हज़ार ) पैरामिलिट्री है। इसके अलावा अपने देश की कुल विमान शक्ति 2182 - ( दो हज़ार एक सौ बयासी ) है। भारत का कुल रक्षा बजट 49 बिलियन 600 मिलियन यूएस डॉलर है। भारत के पास कुल 4,614 टैंक और 12,000 बख्तरबंद वाहन एवं 1338 रॉकेट प्रोजेक्टर है।
5). जापान
जापान टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे हैं इस देश के पास पाचवी सबसे बड़ी मिलिट्री फोर्स है। जापान के पास कुल 309000 -( तीन लाख नौ हज़ार ) मिलिट्री है। और इसके रिजर्व सैनिकों की संख्या 55000 - ( पचपन हज़ार ) एवं एक्टिव सैनिकों की संख्या 240000 - ( दो लाख चालीस हज़ार ) है। इस देश के पास कुल 14000 पैरामिलिट्री है। जापान का कुल रक्षक बजट 45 बिलियन 482 मिलियन यूएस डॉलर है।
6). दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया एक विकसित देश है इस देश के पास छठी सबसे ताकतवर मिलिट्री है। दक्षिण कोरिया के कुल मिलिट्री की संख्या 1130000 - ( ग्यारह लाख तीस हज़ार ) है जिसमें सक्रिय मिलिट्री 555000 - ( पाँच लाख पचपन हज़ार ) एवं रिजर्व मिलिट्री 500000 - ( पाँच लाख ) है। दक्षिण कोरिया के पास कुल 75000 - ( पचहत्तर हज़ार ) पैरामिलिट्री है। इस देश का रक्षा बजट 46 बिलियन 320 मिलियन यूएस डॉलर है।
7). फ्रांस
फ्रांस के पास दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी मिलिट्री फोर्स है। इस देश के पास कुल 4150000 - ( इकतालीस लाख पचास हज़ार ) मिलिट्री है जिसमें से एक्टिव मिलिट्री 205000 - ( दो लाख पाँच हज़ार ) एवं रिजर्व मिलिट्री 35000 -( पैंतीस हज़ार ) एवं फ्रांस के पास कुल 175000 - ( एक लाख पचहत्तर हज़ार ) पैरामिलिट्री है। इस देश की सेनाओं के पास कुल 406 टैंक है। फ्रांस का रक्षा बजट 40 बिलियन 900 मिलियन यूएस डॉलर है।
8) . इंग्लैंड
इंग्लैंड को हम भली भांति जानते हैं क्योंकि एक समय में भारत इसका उपनिवेश रहा है। इंग्लैंड के पास दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी मिलिट्री है। इंग्लैंड के कुल मिलिट्री की संख्या 231000 -( दो लाख इकतीस हज़ार ) है। इसके कुल एक्टिव मिलिट्री 194000 - ( एक लाख चौरानबे हज़ार ) है एवं रिजर्व मिलिट्री ( 37000 - सैंतीस हज़ार ) है इस देश के पास एक भी पैरामिलिट्री नहीं है।
9). पाकिस्तान
अब बात करते हैं अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान की। पाकिस्तान के पास दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी मिलिट्री है। पाकिस्तान के कुल मिलिट्री की संख्या 1640000 - ( सोलह लाख चालीस हज़ार ) है जिसमें एक्टिव 640000 - ( छह लाख चालीस हज़ार ) है। एवं रिजर्व मिलिट्री 500000 - ( पाँच लाख ) है पाकिस्तान के पास कुल पैरामिलिट्री 500000 - (पाँच लाख ) है।
10. ब्राजील
ब्राजील के पास दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी मिलिट्री है इस देश की मिलिट्री की संख्या 2100000 - ( इक्कीस लाख ) जिसमें एक्टिव 360000 - ( तीन लाख साठ हज़ार ) एवं रिजर्व 1340000 - ( तेरह लाख चालीस हज़ार ) है। ब्राजील के पास 400000 - (चार लाख) पैरामिलिट्री है इस देश का कुल रक्षा बजट 18 बिलियन यूएस डॉलर है।
तो दोस्तों आपने देखा दुनिया के 10 शक्तिशाली देशों में अपना भारत भी शामिल है। यह हमारे लिए गर्व की बात है हालांकि इस लिस्ट में पाकिस्तान भी है लेकिन पाकिस्तान भारत से बहुत नीचे है। तो दोस्तों आज कि इस पोस्ट में हमने यह जाना है कि दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देश कौन से हैं? आने वाली पोस्ट में हम किसी और रोचक जानकारी के बारे में जानेंग। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
إرسال تعليق