दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कानून वाले देश कौन-से है?

Hello दोस्तो तो चलिए आज हम ये जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कानून किस देश में लागू होते हैं? दोस्तों यह विश्व बहुत बड़ा है और इस विश्व में लगभग 195 स्वतंत्र देश है और इन देशों को अपने देश को संभालने के लिए अपने-अपने कानून बनाने की पूरी छूट है इसलिए कई देशों ने तो इतने खतरनाक कानून बनाए है जिससे कोई भी व्यक्ति अपराध करने से पहले 10 बार सोचता है।

Duniya ke 10 sabse khatarnak kanun wale desh

किसी भी देश में नियम कानून होना बहुत जरूरी है इससे केवल देश और देश के लोग ही सुरक्षित नहीं रहते बल्कि देश के लोगों के अंदर अनुशासन की भावना भी पनपती है और सभी देशों के अपने अपने नियम कानून और कायदे है कई देशों के नियम कानून तो इतने अजीबोगरीब है कि जिन्हे सुनकर आप चौक जायेंगे यहां पर गुनाहगार को अपनी सफाई में कुछ कहने का मौका तक नहीं मिलता और सीधा मौत की सजा सुना दी जाती है। 

यहाँ छोटे से जुर्म की सजा भी मौत हि है यदि आप इन चीजों को जानने के लिए उत्सुक है तो हमारे आर्टिकल को अंतिम तक जरूर पढिएगा तो चलिए दोस्तों आपकी बेसब्री खत्म करते हैं और अपना आर्टिकल शुरू करते हैं और जानते हैं उन 10 सबसे खतरनाक कानून वाले देशो के बारे में-

1). तुर्कमेनिस्तान

यह देश मध्य एशिया में बसा हुआ है और इस देश की राजधानी अशगबत है। दोस्तों कहा जाता है कि यह देश कानूनों के मामले में नॉर्थ कोरिया की बिल्कुल हूबहू है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां के राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्दीमुहामेदोव को सफेद रंग पसंद है इसलिए यहां की राजधानी शहर में सिर्फ सफेद बिल्डिंग हि है। यहां पर सबसे ज्यादा सफेद बिल्डिंग होने के कारण इस देश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। यहां पर सब सफेद रंग की कारे ही चलाई जाती है। 

यदि इस देश में कोई व्यक्ति किसी और रंग की गाड़ी चलाता है तो उसकी गाड़ी जब्त कर ली जाती है। यहां की सरकार द्वारा सभी तरह के पब्लिक शो और सर्कस पर भी बैन लगाया हुआ है। यहां के राष्ट्रपति ने सभी महीनों के नाम बदलकर अपने परिवार के नाम पर रख दिया है इतना सब होने के बावजूद भी इस देश के राष्ट्रपति हर बार बहुमत से जीतते हैं। अब यह बहुमत कैसे मिलती है यहां के लोग ही जानते होंगे। फ्रीडम ऑफ प्रेस की इंडेक्स में यह देश अंतिम के तीसरे नंबर पर आता है।

2). सिंगापुर

दोस्तों सिंगापुर एक अमीर देश है यहाँ के ज्यादातर लोग अमीर है और एक अच्छी खासी जिंदगी जीते हैं। यहां पर छोटी मोटी गलती कर देने पर भी काफी जुर्माना लगता है। यह दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां पर चिंगम चबाना बैन है यहां तक कि यहां पर लोग अपने बैग में भी चिंगम लेकर नहीं घूम सकते। सिंगापुर में तंबाकू खाना और धूम्रपान करना सख्त मना है इस देश में यदि कोई व्यक्ति बस में खाना खाता है तो उससे 3000 डॉलर तक का जुर्माना लगता है। 

दोस्तो सिंगापुर में साफ-सफाई का काफी ध्यान रखा जाता है। यदि आप यहां पर टॉयलेट करने के बाद टॉयलेट को फ्लश नहीं करेंगे तो आप को अरेस्ट किया जा सकता है। सिंगापुर में आपको हर जगह कैमरे लगे हुए मिल जाएंगे।

3). ईरान

1989 के क्रांति के बाद ईरान में शरीयत कानून सख्ती से लागू कर दिया गया इस देश में महिलाओं का जींस पहनना सख्त मना है। शरीयत कानून के नियम के अनुसार इस देश में महिलाओं और पुरुषों को कपड़े पहनने पड़ते हैं इस देश के कानून के अनुसार महिलाओं को हिजाब पहनकर ही घर से बाहर निकलने की इजाजत है। यहां पर शराब भी बैन है लेकिन आप तो जानते ही हैं। 

शराब के बिना किसी देश के लोग कैसे रह सकते हैं यहां पर चोरी छुपे शराब खरीदी और बेची जाती है। ईरान में यूरोपीय या वेस्टर्न कल्चर को पाप माना जाता है इस देश में कोई भी व्यक्ति अमेरिकी यूरोपीय गाने नहीं सुन सकता और मूवी भी नहीं देख सकता। यहां पर रेप करने वाले व्यक्ति को जमीन के अंदर गार कर लोगो द्वारा पत्थर मारा जाता है।

4). इक्वेटोरियल गिनी

यह अफ्रीका में बसा एक देश है जो पहले काफी गरीब हुआ करता था लेकिन 1990 के दशक में यहां पर तेल के भंडार की खोज होने के बाद यहां पर बेशुमार पैसा आने लगा लेकिन यह सारा पैसा सरकार की जेब में जाता है जिससे आज भी यहां के लोग गरीबी में जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर है इस देश में पर्यटकों के लिए बहुत ही सख्त नियम कानून बने हुए है। यहां पर पर्यटकों को फोटो खींचना सख्त मना है क्योंकि फोटो खींचने से दुनिया को इस देश की गरीबी के बारे में पता चल जाएगा।

5). दुबई

दुबई को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है और खासकर महिलाओं के लिए यह देश काफी सुरक्षित है। दुबई को सुरक्षित बनाती है यहां का सख्त कानून है यहां पर तेज आवाज में गाने सुनना और खुले में शराब पीना तो सख्त मना है। दुबई में गंदगी फैलाने पर भी काफी ज्यादा फाइल वसूला जाता है।

6). चीन

चीन दुनिया का सबसे अमीर देश है और यह देश विकास के मामले में दुनिया के सामने की मिसाल पेश कर रहा है। चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन चलता है। यहां के लोगों को यहां के कानून के खिलाफ आज भी बोलने को आजादी हैं। चीन में सरकार के खिलाफ किसी भी पत्रकार को लिखने या बोलने की आजादी नहीं है। 

यदि कोई पत्रकार सरकार के खिलाफ कुछ लिख भी देता है तो उसे दुनिया दोबारा कभी नहीं देखती है। चीन मौत की सजा देने में पहले नंबर पर आता है। यहां की सरकार ने कई ऐप पर भी बैन लगा रखा है जैसे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम। चीन में यहां के लोगों द्वारा बनाया गया ऐप हि यूज किया जाता है और इस पर भी यहां के सरकार का कब्जा है। इस देश में पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा देना एक बहुत बड़ा पाप माना जाता है।

7). क्यूबा

क्यूबा एक बहुत ही खूबसूरत देश है और घूमने के लिहाज से भी यह देश काफी अच्छा डेस्टिनेशन है लेकिन यहां के कानून बहुत खतरनाक है। यहाँ के टीवी चैनल्स पर सरकार का कंट्रोल है और कोई भी व्यक्ति यदि सरकार के खिलाफ कुछ लिखता है तो उसे उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। क्यूबा की राजधानी में बिना इजाजत के जाना मना है और यहां पर किसी व्यक्ति द्वारा बिना सरकार की इजाजत से मकान खरीदना भी मना है। यहां के लोग बाहर से आने वाले पर्यटकों को ना तो अपने घर में रहने दे सकते हैं और ना ही अपनी कार मे लिफ्ट दे सकते हैं। यहां की सरकार ने बाहर से इलेक्ट्रॉन सामान के आयात पर भी बैन लगा रखा है।

8). सऊदी अरब

सऊदी अरब दुनिया के सबसे सख्त कानून वाला देश है सख्त कानून होने की वजह से यहां के लोग अपराध करने से पहले 10 बार सोचते हैं। सऊदी अरब के लोग अपनी दुकान को खुला ही छोड़ देते है क्योंकि यहां पर चोरी करने वाले के हाथों को काट दिया जाता है। यहां पर क्राइम रेट बहुत ही कम है। सऊदी अरब की सरकार ने अपने देश में शरीयत कानून लागू कर रखा है इस देश में महिलाओं के लिए बहुत ही सख्त कानून लागू किए गए हैं।

9). इरिट्रिया

दोस्तों आप लोग शायद इस देश के बारे में पहली बार सुन रहे होंगे यह देश अफ्रीका के पूर्वी भाग में बसा हुआ है। इरिट्रिया में लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही चलती है। यहां के राष्ट्रपति के पास इस देश की सारी पावर है। इरिट्रिया में मीडिया और प्रेस पर पूरा कंट्रोल सरकार का होता है मीडिया की आजादी में यह देश नॉर्थ कोरिया के बाद दूसरे नंबर पर आता है। यहां का एक नियम आपको सबसे अजीब लगेगा वह यह है कि यहां के सभी पुरुषों को दो शादी करना अनिवार्य है। यदि कोई पुरुष दो शादी नहीं करता है तो उसे जेल में भी डाला जा सकता है।

10). नॉर्थ कोरिया

दोस्तों धरती का नर्क कहे जाने वाले नॉर्थ कोरिया में सबसे सख्त कानून है कहा जाता है कि किसी की किस्मत ही खराब होगी जो इस देश में पैदा होगा आपको जानकर हैरानी होगी कि नॉर्थ कोरिया में हम अपने अनुसार बाल भी नही कटवा सकते है ना तो अपने अनुसार कपड़े पहन सकते हैं। यहा का सबसे अजीब कानून यह है कि यदि यहां पर कोई व्यक्ति जुर्म करता है तो उस जुर्म की सजा उसे तीन पीढ़ियों तक दि जाती है। यहां के तानाशाह किम जोंग उन काफी चर्चित रहते हैं।

ये थे हमारी दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कानून वाले देश इन देशों के बारे मे आपको अच्छे से जानना है तो आप इंटरनेट पर इन देशो के नाम लिखकर उसके आगे कानून लिख दीजिएगा। दोस्तो हम बहुत हि भाग्यशाली  है जो हम भारत जैसे देश मे पैदा हुए। यहा पर हमे अपना सरकार चुनने का हक है। हम किसी भी चिज का विरोध कर सकते है। तो दोस्तो यदि आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेंट मे लिखकर जरुर बताए। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post a Comment

أحدث أقدم