भारत कि 10 सबसे बड़ी कंपनी कौन-सी है?

Hello दोस्तों आज  कि इस पोस्ट में मैं आपको यह बताने वाला हूं कि भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियां कौन सी है? जब भी भारत कि 10 सबसे बड़े कंपनियों का नाम आता है तो लोग उसमें टाटा और रिलायंस कंपनी को जरूर ऐड करते हैं क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और इन कंपनियों का भारत में काफी अच्छा खासा नाम भी है। दोस्तों भारत की जनसंख्या काफी अधिक है तो यहां पर लोगों को काफी सारी सामग्री की जरूरत भी पड़ती होगी और ये सामग्री कोई कंपनी ही बना के देती है।

Bharat ki 10 sabse badi company

भारत में विदेशों से भी कई कंपनियां आकर अपना कारोबार चलाती है। आज हम भारत के 10 सबसे बड़े कंपनियों के बारे में जानेंगे। जिनके उत्पादों के खरीदारी काफी भारी मात्रा में होती है। यह कंपनियां विदेशों में भी भारत का सामान सेल करती है। 

आपने कइ सारे कंपनियों का नाम सुने होंगे जैसे टाटा, रिलायंस, जिओ, एयरटेल और अडानी ग्रुप। क्या आपने कभी सोचा है इन सब में से सबसे बड़ी कंपनी कौन सी होगी। आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। कृपया आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें, तो चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं और जानते हैं कि भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है?

भारत की 10 बड़ी कंपनियों की लिस्ट।

1). रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

Reliance industrys

रिलायंस कंपनी के बारे में आप लोगों ने जरूर सुना होगा। रिलायंस ने जिओ की शुरुआत में ही फ्री में ग्राहकों को सिम दिया था साथ ही 4GB डाटा प्रतिदिन एवं फोन कॉल और एसएमएस फ्री दिए थे। इसलिए लोगों ने सिम को भारी मात्रा में खरीदा इसका फायदा यह हुआ कि रिलायंस ने अपने पांच करोड़ यूजर सिर्फ मात्र 83 दिनों में ही पूरे कर दिए थे। 

जब इस सिम का 1 साल पूरा हुआ तो कंपनी की यूजर्स की संख्या 13 करोड़ को पार कर चुकी थी और साल 2020 तक रिलायंस जिओ सभी टेलीकॉम कंपनी को पीछे छोड़ भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी थी। रिलायंस कंपनी का टोटल मार्केट कैप 17 लाख 18 हजार करोड़ रुपए है ।

2). टीसीएस ( TCS )

TCS

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस है इसका पूरा नाम टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज है। टीसीएस कंपनी की शुरुआत जेआरडी टाटा ने 1968 में की थी। 1969 में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के डायरेक्टर फकीरचंद कोहली को टीसीएस कंपनी का जनरल मैनेजर बनाया गया था। कुछ समय बाद फकीर चंद कोहली को टीसीएस कंपनी का सीईओ बना दिया गया। 

फकीर चंद कोहली के समय टीसीएस कंपनी में काफी बदलाव देखे गए और कहा जाता है कि टीसीएस कंपनी को खड़ा करने में कोहली का एक अहम योगदान है। यही कारण है कि उन्हें आईटी कंपनी का पितामह भी कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि टीसीएस कंपनी इतनी बड़ी है कि वह 128 देशों को खरीदने की क्षमता रखता है। आज के समय में टीसीएस कंपनी का टोटल मार्केट कैप 14 लाख 93 हजार करोड़  रुपए है।

3). एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank )

इसी कड़ी में नंबर 3 पर एचडीएफसी बैंक है इस कंपनी का मुख्यालय भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित है। एचडीएफसी बैंक की स्थापना अगस्त 1994 में की गई थी। 23 मई 2008 को एचडीएफसी बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ पंजाब का अधिकरण किया था और एक रिपोर्ट के अनुसार जून 2017 तक इस बैंक की 2657 शहरो में कुल 4315 शाखाएं और 12260 एटीएम थे। 

HDFC Bank

साथ ही एचडीएफसी बैंक ने दिसंबर 2013 को 709 स्थानों पर 1115 रक्तदान कैंप लगाए थे जिसमें 61202 लोगों ने रक्तदान करके के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। एचडीएफसी बैंक का टोटल मार्केट कैप 9 लाख 24 हजार करोड़ रुपए है।

4). इंफोसिस ( Infosys )

Infosys

भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी इंफोसिस है इस कंपनी की स्थापना 7 जुलाई 1981 को पुणे में N.S नारायण मूर्ति ने की थी। जब इंफोसिस कंपनी की शुरुआत हुई तब नारायण मूर्ति ने अपनी पत्नी सुधा मूर्ति से ₹10000 उधार लिए थे और कंपनी को शुरू किया था। महज 10 हजार रुपए मे शुरू की गई इंफोसिस कंपनी आज भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है और आज इंफोसिस कंपनी का टोटल मार्केट कैप 7 लाख 71 हजार करोड़ रुपए हैं।

5). हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड

Hundustan unilever limited

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कंपनी है जो आज से करीब 90 साल पुरानी कंपनी है। यह कंपनी साबुन, तेल, क्रीम जैसे रोजमर्रा के जीवन की चीजों को बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी है इस कंपनी के प्रोडक्ट का भारत में इतना चलन है कि आज तक कोई भी कंपनी इस कंपनी को टक्कर नहीं दे पाई है। आज के समय में इस कंपनी का टोटल मार्केट कैप 5 लाख 61 हजार करोड़ पर हैं।

6). आईसीआईसीआई बैंक ( ICICI Bnak )

छठे नंबर पर आईसीआईसीआई बैंक आता है जिसका पूरा नाम इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया है। 31 मार्च 2002 को भारतीय औद्योगिक शाखा विनियोग बैंक निगम का इसकी सहायक कंपनी आईसीआईसीआई बैंक में विलय कर दिया गया था।

ICICI Bank

इसके बाद यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी बैंक बन गई। वर्तमान समय में आईसीआईसीआई बैंक की भारत में शाखाओं की संख्या 2883 है और 10021 इस बैंक के एटीएम भारत में मौजूद है। 2021 के आंकड़ों के अनुसार इस बैंक में लगभग 86922 से अधिक कर्मचारी इस बैंक में कार्य करते हैं। आईसीआईसीआई बैंक का टोटल मार्केट कैप 5 लाख 45 हजार करोड़ रुपए हैं।

7). HDFC Finance ( एचडीएफसी फाइनेंस )

HDFC Finance

इस सूची के सातवे नंबर पर एचडीएफसी फाइनेंस आता है जिसका पूरा नाम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड है। इस कंपनी का सबसे बड़ा उद्देश्य आवास की कमी को दूर करना है। 1977 में इस कंपनी ने हाउसिंग फाइनेंस की शुरुआत की थी। एचडीएफसी फाइनेंस के पूरे भारत में 350 से अधिक कार्यालय है जो लगभग 2000 कस्बों और शहरों को कवर करते हैं। 

1996 में इस कंपनी ने दुबई में अपना पहला विदेशी कार्यालय स्थापित किया फिर 2000 के दशक में इस कंपनी ने लंदन और सिंगापुर अपना कार्यालय स्थापित किया। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि कोई भारत कंपनी विदेश में जाकर अपना कारोबार चला रही है। आज के समय में इस कंपनी का टोटल मार्केट कैप 4 लाख 74 हजार करोड़ रुपए है।

8). बजाज फाइनेंस ( Bajaj Finance)

Bajaj finanse

भारत की आठवीं सबसे बड़ी कंपनी बजाज फाइनेंसर है इस कंपनी के संस्थापक राहुल बजाज है जिन्होंने बजाज फाइनेंस कंपनी की शुरुआत 25 मार्च 1987 को किया था इस कंपनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर ऑनलाइन सामान खरीदने के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज दर लगता है। बजाज फाइनेंस जरूरतमंद लोगों के लिए एक सहायक के रूप में कार्य करता है क्योंकि जो लोग अपनी जरूरत की वस्तुओं को नहीं खरीद सकते ऐसे लोगों के लिए बजाज फाइनेंस एक ऐसा रास्ता है।

जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी जरूरत की वस्तुओं को ईएमआई पर खरीद सकता है और धीरे-धीरे किस्तों में उसकी रकम अदा कर सकता है। वाकई में बजाज ने लोगों के लिए अच्छा काम किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी इसी खूबी की वजह से यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। आज के समय में बजाज कंपनी का टोटल मार्केट कैप 4 लाख 67 हजार करोड़ रुपए है।

9). स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

इस लिस्ट के 9 वे नंबर पर है एसबीआई बैंक वर्तमान समय में यह बैंक देश की सबसे भरोसेमंद बैंक है। आपको बता दें कि 1921 में बैंक ऑफ मद्रास, बैंक ऑफ़ मुंबई, बैंक ऑफ़ बंगाल इन तीनों को मिलाकर इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया बना दिया गया और फिर इसके 74 साल बाद यानी 1 जुलाई 1995 को इस बैंक का नाम चेंज करके एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रख दिया गया। 

SBI Bank


तब से लेकर आज तक देश विदेशों में 1 जुलाई को ही एसबीआई का स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह देश के सबसे अमीर बैंकों में से एक है। वर्तमान समय में एसबीआई के चेयरमैन मिस्टर दिनेश कुमार खारा है। एसबीआई बैंक का टोटल मार्केट कैप 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपए है ।

10). भारती एयरटेल

भारत की 10वी सबसे बड़ी कंपनी भारती एयरटेल है यह वही कंपनी है जिसका सिम कार्ड शायद आप लोग उपयोग करते होंगे। भारती एयरटेल कंपनी के संस्थापक सुनील मित्तल है इन्होंने इस कंपनी की शुरुआत 7 जुलाई 1995 में भारत की राजधानी दिल्ली में की थी। हम आपको बता दें भारती एयरटेल कोई छोटे-मोटी कंपनी नहीं है। यह रिलायंस जिओ के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। 

Airtel

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कंपनी के शुरुआत के कुछ सालों बाद इसके ग्राहकों की संख्या 20 लाख से अधिक थी। यह उस समय की पहली ऐसी कंपनी थी जिसके ग्राहकों की संख्या इतनी ज्यादा थी। भले ही रिलायंस जिओ के आने के बाद इसके यूजर्स की संख्या घट गई हो लेकिन आज भी एयरटेल कंपनी रिलायंस जिओ को टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर है एवं वर्तमान में भारतीय एयरटेल कंपनी के भारत में ग्राहकों की संख्या 35 करोड़ से अधिक है। 

आपको जानकर खुशी होगी कि भारती एयरटेल जो कंपनी वर्तमान समय में 4G नेट उपलब्ध करा रही है लेकिन कुछ समय में ही इसका 5G नेटवर्क भी आने वाला है इस कंपनी के कर्मचारी 5G लाने की तैयारी में है। आज के समय में इस कंपनी का टोटल मार्केट कैप 56.17 बिलियन यूएस डॉलर है यानी कि 4 लाख 17 हजार करोड़ रुपए है।

तो दोस्तों मैं आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और इस आर्टिकल से आपको कुछ ना कुछ जानकारी जरूर मिली होगी। यह आर्टिकल भारत के 10 सबसे बड़ी कंपनियों की थी। आपको इससे यह पता लग गया होगा कि भारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है। यदि आपको कोई डाउट है तो कमेंट करके जरूर पूछें। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Post a Comment

أحدث أقدم