भारत के सबसे अच्छे दोस्त कौन से देश है?
Hello दोस्तों कैसे हो आप लोग तो चलिए आज हम यह जानते हैं कि भारत के 5 सबसे अच्छे मित्र देश कौन-से हैं। मै आशा करता हूं कि आप लोग जहां भी होंगे कुशल मंगल से होंगे। आज भारत की विदेश नीति के कारण यह देश कोई बुलंदियों को छू रहा है यदि हम ये कहे कि विदेश नीति ने भारत में इतनी अधिक जनसंख्या होने के बावजूद भी इसके तरक्की के कई नए रास्ते खोल दिए हैं।
आज जैसे हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर अपनी दोस्ती बढा रहे हैं और भारत के विकास के बारे में बातचीत कर रहे हैं। लगता है कुछ सालों में भारत एक विकसित देश जरूर बन जाएगा। दोस्तों आज हम यह जानेंगे कि भारत के पांच सबसे अच्छे मित्र देश कौन से हैं।
भारत के मित्र देशों ने भारत पाक युद्ध, भारत चीन युद्ध और संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर के मुद्दे को लेकर भी भारत का साथ दिया है इन देशों ने पुराने समय में भी हमारी काफी मदद की है। यदि आज ये देश नहीं होते तो भारत का नक्शा कुछ और होता। आपसे विनती है कि इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढिएगा तो चलिए हम आर्टिकल शुरू करते हैं।
1). जापान
जापान के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि यह देश टेक्नोलॉजी में कितना आगे बढ़ रहा है। भारत और जापान के संबंध हमेशा से काफी मजबूत रहे हैं। जापान भारत के सबसे करीबी दोस्तों में से रहा है इस देश पर हम आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं। जापान के संस्कृति में बौद्ध धर्म को देखा जा सकता है जिससे यह देश हमेशा से भारत की सभ्यता एवं संस्कृति से जुड़ा महसूस करता हुआ आ रहा है क्योंकि बौद्ध धर्म का जन्म भारत में ही हुआ था।
अभी हम भारत और जापान की दोस्ती युद्ध क्षेत्र में देखो तो आज भी जापान भारत और चीन में फैले दक्षिणी चीन सागर मसले पर भारत का साथ देता आ रहा है। यह दोस्ती सिर्फ आज की नहीं है इतिहास में जब सुभाष चंद्र बोस आजादी के लिए अपनी एक फौज बनाना चाहते थे तो वह जापान देश था जिसने आजाद हिंद फौज के लिए सुभाष चंद्र जी की पूरी मदद की थी और इतना ही नहीं अपनी शाही सन से भी जापान ने मदद करवाई थी।
इसके बाद भारत के हर कार्य में यह देश मदद कर रहा है। आपको जानकर खुशी होगी कि भारत ने जापान की मदद करने से कभी इंकार नहीं किया। जापान में जब सुनामी आई थी तो भारत की NDRF टीम पहली बार किसी विदेशी मिशन पर गए थे जहां पर उनका काम सुनामी में लापता हुए लोगों को बचाना था और सभी जरूरी सामग्री पहुंचाना था इसलिए जापान भी समझता है कि भारत उसके साथ है और जापान भी भारत को किसी मुसीबत की घड़ी में मदद तो करेगा ही।
2). रूस
दोस्तों रूस उन देशों में से आता है जिसने भारत का भरोसा उसकी मदद करके जीता है जब कुछ देश अपने वीटो पावर का इस्तेमाल करके कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बनवाना चाहते थे तो रूस ने भारत के पक्ष में आकर कश्मीर को अपने वीटो पावर से अलग होने से बचा लिया अगर रूस इस बीच नहीं आता तो कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होता इसके अलावा जब 1971 में भारत और पाक का युद्ध चल रहा था तो रूस ने भारत को हथियार और टैंक देकर इतना मजबूत बनाया कि
भारत पाकिस्तान को हरा सके फिर 1965 के भारत और पाक युद्ध में दोनों देशों में समझौता करा कर इस युद्ध को खत्म किया। इसके बाद जब रूस ने 1989 में अफगानिस्तान पर हमला किया तो भारत सोवियत रूस के पक्ष में खड़ा हुआ दिखाई दिया और इस साल चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध में रूस ने भारतीय लोगों को यूक्रेन से निकलने में मदद की इससे भारत और रूस की दोस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।
3). इजराइल
इजराइल देश के बारे में तो आपने सुना ही होगा भारत और इजरायल के दोस्ती के किस्से अक्सर न्यूज़ चैनलों में दिखाए जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं पहले भारत और इजरायल के संबंध अच्छे नहीं थे भारत और इजरायल को आजादी लगभग एक साथ ही मिली थी। भारत ने UN में इजराइल को एक अलग राष्ट्र का दर्जा देने से मना कर दिया था जिस वजह से इन दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए थे फिर 1950 में जब भारत ने इजराइल को एक अलग राष्ट्र होने का दर्जा दे दिया तो मानो ये दोनों देश जैसे जुड़वा भाई बन गए हो।
दोनों देशों में दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि पूछो मत और वर्तमान में यह दोस्ती तो और बढ़ गई है जब भारत चीन युद्ध के दौरान भारत की स्थिति खराब हो गई थी तो उस समय के प्रधानमंत्री नेहरु जी ने कुछ देशों को मदद के लिए पत्र लिखा इसमें इसराइल ने भारत को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया इस बात को दुनिया से गुप्त रखा गया था। वर्तमान में तो आप जानते ही हैं भारत और इजराइल की दोस्ती कितनी मजबूत है हांजी जितनी मजबूत पहले थी उससे कहीं ज्यादा मजबूत आज है।
4). भूटान
भूटान देश के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा यह भारत का एक पड़ोसी देश है। भारत और भूटान के बीच एक बहुत ही खास रिश्ता है यह रिश्ता मुख्य रूप से संस्कृति के तौर पर बना है। भारत और भूटान की दोस्ती आजादी के बाद मानो बुलंदियों को छूने लगी हो। भूटान ने भारत के हर परिस्थिति में मदद की है और भारत भी पीछे नहीं हटा भारत ने भी भूटान को काफी मदद की है
इनकी दोस्ती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक सम्मेलन में नेहरू जी ने कहा था कि यदि कोई भी देश भूटान पर हमला करता है तो उसे भारत पर हमला माना जाएगा और भारत उसका मुंहतोड़ जवाब भी देगा और इसके अलावा हमारे देश में यह भी देखा गया है कि भारत का हर एक प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल में कम से कम एक बार भूटान की यात्रा जरूर करता है और भुटान एवं चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद पर भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है और आखिर में चीन पीछे हट हि गया।
5). नेपाल
हजारों सालों से नेपाल और भारत के बीच धार्मिक कार्यक्रम पूरी शिद्दत से मनाया जा रहा है और सबसे मजे की बात यह है कि नेपाल जाने के लिए भारत के लोगों के पास पासपोर्ट होना भी जरूरी नहीं है। मतलब कि अपने भारत के लोग बिना किसी पासपोर्ट और वीजा के नेपाल जा सकते हैं। नेपाल में ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। भारत का नेपाल के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्ता रहा है।
यहां पर माता सीता और भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इस देश के लोग अपने देश के सेना में काफी अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि यहां की गोरखा आर्मी अपने देश की सेना में भारतीय सेना को और मजबूत बनाती है। ये वही गोरख आर्मी है जिसने कभी भी नेपाल पर अंग्रेजों का शासन नहीं होने दिया। भारत नेपाल की दोस्ती काफी गहरी है।
तो दोस्तों ये थे अपने भारत के कुछ दोस्त देश दोस्तों शायद आपको मालूम ना हो कि भारत के जितने दोस्त हैं उसको दोगुना भारत के दुश्मन भी है। आने वाले आर्टिकल में हम आपको भारत के दुश्मन देशों के बारे में बताएंगे। ये आर्टिकल पढ़कर आपको कैसा लगा कमेंट में लिखकर जरूर बताए। कम से कम 1000 कमेंट तो आनी ही चाहिए क्योंकि ये आर्टिकल देश के लिए था और देशभक्ति के लिए तो एक कमेंट कुछ भी नहीं है। दोस्तों मैं आशा करता हूं कि ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

إرسال تعليق