भारत के 10 सबसे जहरीले सांप कौन-से है?
Hello, दोस्तों आज कि इस पोस्ट में हम लोग भारत के 10 सबसे जहरीले सांप कौन-से हैं इस विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे। अपना देश भारत एक जीव विविधता वाला देश है। यहां पर कई तरह के जीव जंतु पाए जाते हैं और दोस्तों अपने देश में कई ऐसे भी जीव जंतु पाए जाते हैं जो लगभग बाकी देशों से विलुप्त हो चुके हैं हालांकि आज हम भारत में पाए जाने वाले 10 सबसे जहरीले सांपों के बारे में जानने वाले हैं तो चलिए अपने टॉपिक पर आते हैं इससे पहले हमने दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांपो के बारे में जाना था।उस आर्टिकल पर काफी अच्छा व्यूज भी आया था। यदि आप लोगों ने उस आर्टिकल को पढ़ा है तो मैंने उस आर्टिकल के नीचे ये भी कहा था कि अगले वाले आर्टिकल में हम भारत के सबसे जहरीले सांपो के बारे में जानेंगे। अपने देश के जंगलों इन्हे रहने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। भारत में कुल 270 सांपों की प्रजाति पाई जाती है आप ये पढकर चौक गए होंगे की एक देश में इतनी ज्यादा सांपो की प्रजाति कैसे पाई जा सकती हैम भारत जैसे बड़े देश में ये आंकड़ा कोई ज्यादा नहीं है।
आपको जानकर खुशी होगी कि 270 में से सिर्फ सांपो की 50 प्रजाति ही जहरिली होती है कोई भी सांप इंसानों को ऐसे ही नहीं काटता जब उसको इंसानों से खतरा महसूस होता है तो ही वे काटते हैं। सांप बेजुबान होते हैं कोई व्यक्ति अनजाने में सांप पर पैर रख देता है जिससे सांप उसको काट लेता है ऐसे में जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है उसको जल्द से जल्द अस्पताल में जरूर लेकर जाना चाहिए। तो चलिए दोस्तों आर्टिकल शुरू करते हैं-
भारत के 10 सबसे जहरीले सांपों की लिस्ट ( TOP TEN )
1). Indian krait ( इंडियन करैत )
इंडियन करैत भारत का सबसे जहरीला सांप है इस सांप को ब्लू करैत के नाम से भी जाना जाता है सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये भारत के सभी हिस्सों में पाया जाता है। इंडियन करैत की लंबाई 3 से 5 फीट तक हो सकती है। यह सांप शिकार के लिए ज्यादातर रात को ही निकलते हैं। करैत सांप इतने जहरीले होते हैं कि सोते हुए ये हमें काटता है तो हमे पता भी नहीं चलता और जब तक पता चलता है हमारी मृत्यु हो चुकी होती है। यह सांप इंसान के बिस्तर में छुप कर बैठे हुए रहते हैं। करैत चूहे, छिपकली? मेंढक आदि खाना पसंद करते हैं। इस सांप की 12 प्रजातियां पाई जाती है। करैत के बारे में बताया जाता है कि ये एक बार में इतना जहर उगलता है कि जिससे 60 लोगों की जान जा सकती है। करैत के काटने से भारत में हर साल लगभग 4 हजार लोगो की मृत्यु हो जाती है। यह सांप सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है।
2). Indian cobra ( इंडियन कोबरा )
इस सांप के बारे में आप लोगों ने जरूर सुना होगा इंडियन कोबरा को नाग और गेहूमन के नाम से जाना जाता है इसका नाम गेहूमन इसलिए परा क्योंकि यह सब गेहू के रंग का होता है। भारतीय संस्कृति में नाग की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यह सांप भगवान शिव के गले में विराजमान रहता है। यह सांप भारतीय संस्कृति में इतना पूजनीय है कि लोग इसको मारने से पहले 10 बार सोचते हैं। कोबरा भारत के किसी भी हिस्से में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। कहा जाता है कि इस सांप के काटने के बाद इंसान का सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो इंसान की मृत्यु तय हि मानी जाती है। हमारी संस्कृति में इसे सांपों का राजा माना जाता है। इसकी लंबाई 12 से 18 फिट तक हो सकती है।
3). रसेल वाईपर ( Russell viper )
रसेल वाईपर करैत से कम जहरीला होता है लेकिन इसका जहर इंसान को मौत के घाट उतारने के लिए काफी होता है। यह सांप भूरे रंग का होता है और इसके शरीर पर काले रंग के धब्बे होते हैं। इस सांप की फुसफुसाने की आवाज इतनी तेज होती है कि 10 से 20 फीट की दूरी से भी इसकी आवाज को सुना जा सकता है। इस सांप की औसत लंबाई 4 फिट मानी जाती है। रसैल वाईपर के काटने से हर साल भारत में लगभग 1000 से अधिक मौतें हो जाती है।
4). सॉ स्केल्ड वाईपर ( Saw Scaled viper )
यह सांप वाईपर प्रजाति का सबसे छोटा सांप माना जाता है इसकी फूर्ति और इसका गुस्सैल हो ना इसको और खतरनाक बनाता है। इस सांप का जहर इतना जहरीला होता है कि हर साल लगभग 5000 लोगों की मृत्यु इसकी काटने हो जाती है। यह सांप पथरीले इलाके जैसे महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि जगहों पर पाए जाते हैं। सॉ स्केल्ड वाईपर मुख्य आहार चूहे, मेंढक, बिच्छू आदि है।
5). द किंग कोबरा ( the king cobra )
किंग कोबरा सांप को नागराज के नाम से भी जाना जाता है। यह सांप विष धर एवं काफी लंबा होता है। इस सांप को दुनिया का सबसे लंबा विष वाला सांप माना जाता है। इस सांप की लंबाई सुनकर आप लोग भी चौक जाएंगे इसकी लंबाई 5.6 मीटर तक हो सकती है।
6). मालाबार पिट वाईपर
मालाबार वाईपर को भारत का छठा सबसे जहरीला सांप माना जाता है इस सांप को रॉक वाईपर के नाम से भी जाना जाता है यह सांप पीला, हरा और भूरे रंग में पाया जाता है इसका पीला रंग इसको बहुत सुंदर बनाता है। इस सांप की लंबाई 5.6 सेंटीमीटर तक हो सकती है। मालाबार पिट वाईपर दक्षिण भारत के पश्चिमी भाग में पाए जाते हैं।
7). इंडियन पिट वाईपर
यह सांप भारत का सातवां सबसे जहरीला सांप है। इसे आपको भारत में कोंबो वाईपर और ट्री वाईपर के नाम से भी जाना जाता है। इसका रंग हरा होता है। यह बास के पेड़ और झाड़ियों में रहते हैं। हरा रंग होने के कारण ये सांप झाड़ियों में दिखते भी नहीं है इनका मुख्य भोजन छिपकली और कीड़े होते है। इंडियन पिट वाईपर की लंबाई 14 सेंटीमीटर तक होता है। यह सांप भारत के पश्चिमी भाग में पाए जाते हैं।
8). हम्प नोसड पिट वाईपर ( Hump nosed pit viper )
यह साप भारत में कम पाया जाने वाले सांप है। इसका मुंह चौकोर होता है। यह सांप अपने आप को बड़ी आसानी से पत्थरो के पीछे छुपा लेता है इनकी लंबाई 12 से 18 इंच तक होती है। यह सांप दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट में पाया जाता है। रात एवं सुबह के समय यह सांप काफी आक्रामक हो जाता है। कहा जाता है कि यह सांप किसी को काट ले तो 1 घंटे के अंदर मरना तय माना जाता है।
9). बैंडेड करैत ( Banded krait )
यह सांप बहुत ही जहरीला होता है। यह दिखने में भी काफी खूबसूरत होता है। बैंडेड करैत ज्यादातर उत्तरी पूर्वी भारत में पाए जाते हैं। इसकी लंबाई 6 फिट तक हो सकती है। बैंडेड करैत को बांग्लादेश में भी देखा जा सकता है। आमतौर पर यह सांप सांप को ही खाना पसंद करते हैं लेकिन कभी-कभी मछली मेंढक भी खा लेते हैं।
10). अंडमान पिट वाईपर
यह सांप दिखने में खतरनाक होता है। यह भारत का दसवां सबसे जहरीला सांप माना जाता है। इनकी त्वचा कांटेदार होती है ये 60 से 110 सेंटीमीटर तक लंबा हो सकता है। अंडमान पिट वाइपर भारत के अंडमान निकोबार दीप समूह मे पाया जाता है। कहा जाता है कि यह सांप घात लगाकर शिकार करने में माहिर होते हैं। इनका भोजन चूहे,अंडे, छिपकली आदि है।
तो दोस्तो मै आशा करता हू की ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और इस आर्टिकल से आपको ढेर सारी जानकारी मिली होगी। ये थे भारत के 10 सबसे जहरीले सांपो के नाम। दोस्तो इससे पिछली वाली पोस्ट मे हमने कहा था की जल्द ही हम आपके लिए इस topic पर आर्टिकल लाएंगे। और हम लाए भी ये तो थी हमारे बाते दोस्तो यदि आपको किसी और विषय से संबंधित आर्टिकल चाहिए तो हमें कमेंट मे लिखकर जरुर बताए। हर बार की तरह आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत आभार।

إرسال تعليق