दुनिया के 10 सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले देश कौन से है?

Hello, दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हम लोग यह जानने वाले हैं कि वे देश कौन से है जहां पर सबसे ज्यादा लोग घूमने जाते हैं। दोस्तों लगभग सभी लोगों को घूमने का शौक होता है और वे लोग नए-नए जगह पर घूमना बहुत पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही दुनिया के 10 देशों के बारे में मे बताएंगे जहां पर हर साल सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने जाते हैं। यदि आपको यह टॉप टेन लिस्ट जानना है तो इस आर्टिकल को अंतिम तक जरूर पढ़ें। दोस्तों पर्यटन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में काफी अहम योगदान देती है। 

कई देशों में तो पर्यटन से होने वाला रिवेन्यू उस देश की अर्थव्यवस्था में आधे की हिस्सेदारी निभाता है इसको हम टूरिज्म इंडस्ट्री के नाम से भी जानते हैं। लगभग सभी देश चाहते हैं कि उनके यहां बाहर से बहुत सारे लोग घूमने आए। पर्यटक को आकर्षित करने के लिए सरकार अपने देश में बहुत सारे बदलाव करते हैं। मतलब कि पर्यटक को आकर्षित करने के लिए बहुत सारी चीजें करते हैं।

10 desh jaha sabse jyada pryatak ghumane jate hai

हमारे ख्याल से लोग उसी देश में जाना पसंद करेंगे जहां हरियाली और घूमने की बहुत सारी जगह हो। पर्यटन को आकर्षित करने के लिए देश का सुंदर और स्वच्छ होना बहुत जरूरी है जो देश देखने में सुंदर होगा वहां पर लोग तो अपने आप ही चले जाएंगे। तो चलिए दोस्तों आर्टिकल शुरू करते हैं और जानते हैं की दुनिया के 10 देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा लोग घूमने जाते हैं-

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले देशो की ( LIST )

1). फ्रांस

फ्रांस यूरोप का एक देश है इस देश की राजधानी पेरिस है दोनों ओर से समुद्र से घिरा यह देश घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है इस देश की जीडीपी में 77.7 बिलियन यूरो की हिस्सेदारी पर्यटन की है। फ्रांस में 2019 में 9 करोड़ से ज्यादा बाहर के लोग घूमने गए। इस देश में लगभग 29 लाख लोगों की रोजगारी की वजह पर्यटन ही है। नई दिल्ली से फ्रांस जाने में कुल 9 घंटे आपको फ्लाइट में गुजारने होंगे।

2) स्पेन

स्पेन दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है यूरोप में बसा यह सैलानियों को खूब पसंद आता है। यही कारण है कि साल 2019 में 8 करोड़ 33 लाख लोग स्पेन घूमने गए थे। नई दिल्ली से यहां जाने में 10 घंटे का समय लगता है फ्लाइट के द्वारा। इस देश की राजधानी मेडविन है। यहां के ज्यादातर लोग स्पेनिश भाषा बोलते हैं।

3). अमेरिका

दोस्तों अमेरिका को तो आप लोग अच्छे से जानते होंगे। अमेरिका वर्तमान में दुनिया का सुपर पावर देश है। माना जाता है कि आज के समय में किसी देश की शक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि अमेरिका से उसके संबंध कैसे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में 7 करोड़ 93 लाख सैलानी यहां घूमने पहुंचे थे। नई दिल्ली से अमेरिका जाने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है।

4). चीन

दोस्तों भारत का पड़ोसी देश चीन पर्यटन का एक मुख्य केंद्र है इस देश में बोली जाने वाली भाषा चाइनीज दुनिया की सबसे मुश्किल भाषाओं में से एक मानी जाती है। इस देश की राजधानी बीजिंग है। 2019 में 6 करोड़ 57 लाख पर्यटन चीन घूमने पहुचे थे। नई दिल्ली से फ्लाइट द्वारा 6 घंटे 5 मिनट में चीन पहुंचा जा सकता है। चीन की दीवार दुनिया के सात अजूबों में से एक है

5). इटली

इटली यूरोप में स्थित एक देश है। इटली की राजधानी रोम है और इस देश को प्राचीन रोमन संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां की इतिहास और संस्कृति को समझने के लिए लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। यहां दूर-दूर तक फैले पहाड़, प्राचीन इमारतें लोगों का मन मोह लेती है। 2019 में लगभग 2 करोड 45 लाख सैलानी इटली घूमने गए थे। नई दिल्ली से यहां पहुंचने में लगभग 8 घंटे 20 मिनट का समय लगता है।

6). तुर्की

तुर्की एशिया और यूरोप के बीच भाग में स्थित है। यहां की करेंसी तुर्किश लिरा है और एक तुर्किश लिरा पांच भारतीय रुपए के बराबर है। तुर्की जाने में आपको नई दिल्ली से 6 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2019 में 5 करोड़ 12 लाख लोग तुर्की घूमने गए। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल राजधानी होने के साथ-साथ यह इस देश का सबसे बड़ा शहर भी है।

7). मेक्सिको

मेक्सिको एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां हर साल भारी संख्या में लोग घूमने आते हैं मेक्सिको की अर्थव्यवस्था यदि किसी चीज पर सबसे ज्यादा टिकी है तो वह है टूरिज्म इंडस्ट्री मैक्सिको एक बहुत ही सस्ता देश है। लाखों लोग यहां हर साल घूमने आते हैं और कम पैसों में मौज मस्ती करके चले जाते हैं। 2019 में लगभग 4.50 करोड़ पर्यटक यहाँ घूमने पहुंचे थे इस देश की राजधानी मैक्सिको सिटी है। मैक्सिको की करेंसी पेसो है और एक पेसों लगभग डेढ़ भारतीय रुपए के बराबर है। आपको यदि नई दिल्ली से मेक्सिको जाना है तो कुल मिलाकर 27 घंटे फ्लाइट में बिताने पड़ेंगे। सात अजूबों में से एक चिचेन इत्जा भी इसी देश में है।

8).थाईलैंड

थाईलैंड भारत के लोगों का सबसे लोकप्रिय देश है यह देश दक्षिण एशिया में स्थित है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है। बैंकॉक को टूरिज्म हब भी माना जाता है। इस देश की ऑफिशियल भाषा थाई है जबकि यहां की करंसी भाई बाथ है। थाईलैंड की जीडीपी में 20% से भी ज्यादा का योगदान पर्यटन का है। यहां लगभग हर साल चार करोड़ लोग घूमने आते हैं और इनमें से सबसे ज्यादा अपने ही देश के हैं। थाईलैंड के बीच बहुत ही खूबसूरत है। यहां आने जाने का ज्यादा खर्च ना होने कारण भारत के लोग थाईलैंड सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं।

9). जर्मनी

जर्मनी को कई सारी लड़ाईयों और 2 विश्व युद्ध ने बहुत ज्यादा बर्बाद किया लेकिन आज के समय में इस देश ने बहुत अच्छी वापसी की है। जर्मनी को यूरोप का सबसे विकसित देश माना जाता है और टेक्नोलॉजी के मामले में तो यह देश काफी आगे हैं। जर्मनी की राजधानी शहर बर्लिन है। यह यूरोप का एकलौता ऐसा शहर है जहां 175 म्यूजियम है। यहां की करेंसी यूरो है और यहां पर बोली जाने वाली भाषा जर्मन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में यहां पर 3 करोड़ 96 लाख लोग घूमने आए थे। छुट्टियां मनाने के लिए जर्मनी एक बेहतरीन जगह मानी जाती है।

10). यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम जिसे हम ब्रिटेन के नाम से भी जानते हैं। ये वहीं ब्रिटेन है जिसने कई सालों तक भारत पर राज किया था। इस देश में कई ऐतिहासिक धरोहर है। जो लोगों को आकर्षित करती है। UK में पर्यटन सबसे तेजी से बढ़ने वाली इंडस्ट्री है और यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2025 तक सालाना 3.8% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। UK में साल 2019 में 3 करोड़ 70 लाख लोग घूमने पहुंचे थे इस देश की राजधानी लंदन है। यदि आप यहां जाना चाहते हैं तो नई दिल्ली से आपको UK जाने में 9 घंटे का समय लगेगा। यहां की करेंसी को पाउंड के नाम से जाना जाता है। पाउंड लगभग 100 भारतीय रुपए के बराबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड में बाहर से आने वाले सैलानियों ने 23 मिलीयन यूरो खर्च किए है।

तो दोस्तों ये थे कुछ दुनिया के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले देशों के नाम मैं जानता हूं कि आपको इसमें भारत का नाम न देखकर थोड़ी निराशा महसूस जरूर हुई हुई होगी लेकिन कुछ सालों में जैसे भारत आज के समय तरक्की कर रहा है उसे देखते हुए लगता है अपने देश का भी नाम जरूर इसमें शामिल हो जाएगा। दोस्तों पर्यटन को बढ़ाने के लिए देश को सुंदर होना बहुत जरूरी है लेकिन अपने यहां के ज्यादातर लोग स्वच्छता पर ध्यान ही नहीं देते। यदि अपने देश में पर्यटन को बढ़ाना है तो स्वछता तो रखनी ही पड़ेगी। आर्टिकल पढ़ने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post a Comment

أحدث أقدم