भारतीय आबादी वाले दुनिया के 10 सबसे बड़े देश कौन से है?
Hello दोस्तो आज की इस पोस्ट में हम लोग ये जानेंगे की सबसे ज्यादा भारतीय आबादी वाले दुनिया के 10 देश कौन से हैं? अपना देश भारत जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत की कुल जनसंख्या लगभग 40 करोड़ के आसपास है ऐसे में इतनी बड़ी जनसंख्या में भारत में रोजगार मिलना बहुत मुश्किल है इसलिए लोग रोजगार की तलाश में विदेश जाते हैं और वहां पर ही रह जाते हैं।
मतलब वहां की नागरिकता लेकर वहां पर हि बस जाते हैं। कुछ लोग तो अंग्रेजों के शासनकाल से विदेश में रह रहे हैं। आप पूछेंगे कैसे तो चलिए बताते हैं दरसल जब हमारा देश भारत ब्रिटिश का गुलाम था तब अंग्रेज हमारे देश के नागरिकों को अपने दूसरे गुलाम देश में ले जाकर उन से काम करवाते थे। ऐसे ही अंग्रेजों ने लगभग लाखों लोगों को अपने अलग-अलग उपनिवेश देश ले गए।
ऐसे में जब अंग्रेजों का शासन खत्म हुआ और सारे देश अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हो गए तो कोई भी भारतीय नागरिक अपने देश मे नहीं आना चाहता था। सब जहां पर रहे वहीं के बनकर रह गए। दुनिया में दर्जनों ऐसे देश है जहां भारतीय अंग्रेजों के शासन काल में गए और वहीं के बनकर रह गए। आज हम आपको ऐसे ही 10 देशों के बारे में बताएँगे। जहां पर भारतीय राज करते हैं इन देशों में भारतीयों की जनसंख्या जानकर आपलोग चौंक जाएंगे तो चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं।
भारतीय आबादी वाले दुनिया के 10 देश
1). कुवैत
कुवैत का नाम आप लोगों ने जरूर सुना होगा हो सकता है कि आपके कई रिश्तेदार कुवैत में रहते भी हो क्योंकि इस देश में भारतीयों की आबादी बहुत ज्यादा है। यह एक अरेबिक देश है जहां पर पैसों की कोई कमी नहीं है इस देश को तेल का राजा कहा जाता है। खैर क्या आपको मालूम है यहां पर कितने प्रतिशत भारतीय रहते है नहीं मालूम तो चलिए हम बताते हैं। कुवैत की कुल आबादी 42 लाख के आसपास हैं और इसमें हिंदुस्तानीयो की कुल जनसंख्या 8 लाख से भी ज्यादा है मतलब कि कुवैत की 20% से अधिक जनसंख्या भारतीय है। आपको लगता होगा कि यहां पर सिर्फ तेल इंडस्ट्री में ही भारतीय काम करते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है यहां पर टेलर से लेकर मैनेजमेंट के बड़े पद पर बैठा इंसान तक हिंदुस्तानी हैं यहां पर आपको हर बड़े शहर में बहुत सारे हिंदुस्तानी दुकाने देखने को मिल जाएगी।
2). सैंट विंसेंट एंड द ग्रैंनडीनेश
जब भी कैरेबियन देशों की बात आती है तो यहां का मजा एकदम अलग लेवल का होता है इस कैरेबियन नेशन में भी आपको हिंदुस्तानियों की कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी। यहां पर आपको हर जगह हिंदुस्तानी लोग देखने को मिल जाएंगे इस देश की कुल आबादी लगभग 1 लाख 10 हजार हैं और यहां पर हिंदुस्तानी आबादी है लगभग 22 हजार के आसपास की। मतलब कि यहां के 19.8% लोग भारतीय हैं क्या आपको मालूम है इतनी दूर भारतीय कैसे गए थे। दरअसल बात यह है कि आजादी से पहले यहां पर भी अंग्रेजों का शासन हुआ करता था। भारत से काम के लिए इस आईलैंड पर लोग बुलाए गए जो लोग यहां पर आए यहीं के होकर रह गए। यही कारण है कि यहां पर भारतीयों की काफी अच्छी खासी संख्या देखने को मिलती है। यहां पर आपको गली-गली में मंदिर देखने को मिल जाएगी और साथ ही यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा आपको हर जगह देखने को मिलेगी।
3). ओमान
ओमान एक अरेबियन देश है जहां की कुल आबादी लगभग 50 लाख के आसपास है और लगभग 20% आबादी मतलब यहां के 10 लाख जनसंख्या भारतीय है ओमान का काफी अच्छा रिश्ता भारत के साथ रहा है और है भी। यहां के सुल्तान भी भारत में पढ़े लिखे हैं इसलिए उनके दिल में एक अलग ही जगह भारत के लिए है। यही वजह है कि यहां पर हिंदुस्तानियों का दिल खोलकर स्वागत किया जाता है जबकि यहा पर आपको पाकिस्तानी और बांग्लादेशी देखने को नहीं मिलेंगे क्योंकि यहां पर इनको चोर कहा जाता है।
4). सुरीनाम
यह एक बहुत छोटा सा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप देश है यह आईलैंड देश है जिससे आपको यहां पर कई सारी चीजें देखने को मिलेगी लेकिन जो चीज आपको यहां पर सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करेगी वो ये है कि यहां पर आपको हिंदुस्तानियों की कोई कमी नहीं मिलेगी। सूरीनाम में भी भर भर के भारतीय लोग मौजूद है। आपको एक सवाल जरूर सता रही होगी कि इस देश में भारतीय कैसे पहुंचे क्योंकि यह तो सात समुंदर पार है तो दोस्तों आजादी से पहले लोगों को यहां पर काम करवाने के लिए बुलाया गया था फिर यह लोग यहीं पर बस कर रह गए। सूरीनाम की कुल आबादी 5 लाख 82 हजार के आसपास है जबकी यहाँ पर भारतीयों की संख्या 48 हजार है।
5). रियूनियन आईलैंड फ्रांस
दोस्तों अब हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसे देखकर आप लोग कहने लगोगे कि यह तो दिल्ली शहर है। मैं आपको बताने वाला हूं उस रियूनियन आईलैंड के बारे में यह फ्रांस का ही एक हिस्सा है। यहां की कुल आबादी 8 लाख 10 हजार है और बात करें भारतीय जनसंख्या की तो यहां कुल 2 लाख 20 हजार जनसंख्या हिंदुस्तानी है। यहां पर कुल मिलाकर 30% लोग अपने देश से बिलॉन्ग करते हैं।
6). यूनाइटेड अरब एमिरेट्स ( UAE)
एक और देश जहां पर आपको हिंदुस्तानी हर जगह देखने को मिल जाते हैं कमाने वाले देश की सूची में UAE पहले नंबर पर आता है। भारतीय यहां से वहां पर नौकरी की तलाश में जाते हैं। शायद आपको मालूम होगा कि दुबई एक ऐसी जगह है जहां पर सबसे ज्यादा अमीर लोगों रहते हैं और दुबई यूएई का ही एक हिस्सा है। यहां की कुल जनसंख्या 97 लाख है जिसमें 33 लाख हिंदुस्तानी है जो यहां पर नौकरी करते हैं और 3 लाख 40 हजार लोगों के पास यहाँ की नागरिकता है।
7). फिजी
तो चलिए आपको एक और मिनी इंडिया दिखाते हैं इस देश का नाम फिजी है यहां के लगभग 40% जनसंख्या भारतीय हैं। मतलब कह सकते हैं कि यहां पर है भारतीय लोगों का दबदबा है फिजी की कुल आबादी 9 लाख के आसपास है और इस देश में कुल हिंदुस्तानी 4 लाख के आसपास है।
8). त्रिनिदाद और टोबैगो
यह एक कैरीबियन कंट्री है यहां पर हिंदुस्तानियों की कुल जनसंख्या 44% है। हमारे देश की तरह ही यहां पर भी एक समय में ब्रिटिश हुकूमत का शासन चलता था। हमारे देश से कई लोगों को यहां पर काम करवाने के लिए लाया गया था। आज भी यहां पर भारत को बहुत रिस्पेक्ट दी जाती है।
9). मॉरीशस
हिंदुस्तान के बाद कहीं पर भारतीय लोग देखने को मिलते हैं तो वो है मॉरीशस यहां के लगभग 70% जनसंख्या भारतीय है मॉरीशस बहुत ही सुंदर देश है। यहां पर सब कुछ अपने हिंदुस्तान की तरह ही है। यहां पर दुनिया भर से सबसे ज्यादा पर्यटन घूमने आते हैं।
10). गुयाना
यह है एक और कैरीबियन आईलैंड जहां पर आप को सबसे ज्यादा भारतीय देखने को मिल जाएंगे यहां पर हजारों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं क्योंकि यहां पर शांति है और साथ में मस्ती भी दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां के 44% जनसंख्या भारतीयों की है।
तो दोस्तो मै आशा करता हू की ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा और इस आर्टिकल से आपको कुछ जानकारी मिली होगी दोस्तो ये आर्टिकल उन 10 देशो के बारे मे था जहा पर भारतीय राज करते है। इस वेबसाइट पर आपको ऐसे हि रोचक जानकारियाँ देखने को मिलती है और आगे भी मिलती रहेगी। और आपके लिए खास बात ये है की इस वेबसाइट पर आपको सारे जानकारी हिन्दी मे पढ़ने को मिलेगी। तो दोस्तों आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरुर बताए हमारे आर्टिकल को ऐसे हि पढते रहिए और अपने ज्ञान को बढ़ाते रहिए। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
إرسال تعليق