हीरे के 10 सबसे बड़े उत्पादक देश कौन-से हैं?

Hello दोस्तो, आज के इस पोस्ट में हम लोग यह जानने वाले हैं कि दुनिया के 10 सबसे बड़े हीरा उत्पादक देश कौन से है? दोस्तों आप लोग तो जानते ही हैं हीरा कितना बहुमूल्य धातु है और इसकी कीमत करोड़ों में होती है। आप लोगों के मन में भी यह ख्याल जरूर आता होगा कि हीरा इतना महंगा क्यों है और यह बनता कैसे है? दुनिया में शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा जो हीरे के बारे में ना जानता हो।

 हम सभी को मालूम है कि हीरा बहुत ही महंगी धातु है लेकिन क्या आपको पता है? हीरा दुनिया के सबसे मूल्यवान धातुओं में से एक है। हीरा इतना आकर्षक होता है कि हर कोई इसे पाना चाहता है इसकी इसी खूबी की वजह से इसे प्राचीन काल से ही महारत्न का दर्जा प्राप्त है। जहां तक हीरे की खोज कि बात करें तो इसे खदानों से खोदकर निकाला जाता है। हीरे के सबसे ज्यादा खदान दक्षिण अफ्रीका में है।

Hire ke 10 sabse bade utpadak desh

 जहां तक बात करें अपने देश भारत की तो भारत में हीरे मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पाए जाते हैं और यहां पर कई बार भारी संख्या में हीरे पाए जाते हैं। आपलोग भी सोचते होंगे कि हीरे के महंगे होने के कारण क्या है? इसके महंगे होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि हीरे को बनने में कई करोड़ साल लग जाते हैं उच्च तापमान और कई रासायनिक प्रक्रियाओं के बाद हीरा बनता है। आज हम इसी हीरे के 10 सबसे बड़े उत्पादक देश के बारे में जानेंगे और यह भी जानेंगे कि हीरा उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है, तो चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं?

1). रूस

Russia

रूस दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक है। यहां के राष्ट्रपति पुतिन काफी चर्चित रहते हैं। रूस से भारत के काफी अच्छे संबंध है। भारत अपने ज्यादातर हथियार रुस से ही मंगवाता है। रुस हीरे के उत्पादन में भी अव्वल नंबर पर आता हैं। यहां के याकुत्तिया के मिर्नी शहर में रूस की सबसे बड़ी हीरे की खदान है। रूस ने साल 2021 ने 4599892 ( 4 करोड़ 45 लाख 99 हजार 8 सौ 92) कैरेट हीरे उत्पादित किए हैं। इसी भारी आंकड़े के साथ रुस हीरा उत्पादन में नंबर 1 पर है।

2). बोत्सवाना

Botswaana

बोत्सवाना हीरा उत्पादन में दूसरे नंबर पर आता है। बोत्सवाना का ऑफिशियल नाम रिपब्लिक ऑफ बोत्सवाना है। यहां की सबसे बड़ी शहर और यहां की राजधानी गैब्रोन है। बोत्सवाना मे 73 प्रतिशत आबादी क्रिस्चियन है। बोत्सवाना दक्षिण अफ्रीका में स्थित एक छोटा सा देश है। इस देश में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा पाया गया है। यह हीरा 1098 कैरेट का है। बोत्सवाना ने साल 2021 में 26,404,000 ( 2 करोड़ 64 लाख 4 हजार ) कैरेट हीरे का उत्पादन किया।

3). कनाडा

Canada

कनाडा हीरो कि उत्पादन में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है और यहा कि आबादी काफी कम है। यह देश दुनिया का सबसे बड़ा युरेनियम उतपादन देश है। इस देश कि कुल आबादी लगभग 70 लाख के आसपास है। कनाडा आबादी के हिसाब से काफी छोटा देश है। कनाडा में हीरे के सबसे ज्यादा खान उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में है। कनाडा ने साल 2021 में 23,363,421 (2 करोड़ 33 लाख 63 हजार 421)  कैरेट हीरे का उत्पादन किया गया।

4). डीआर कांगो

Dr congo

इस देश का पुरा नाम, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो। डीआर कांगो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है। यह देश दुनिया के सबसे गरिब देशो मे से एक है। यह अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इस देश में खनिजो की भड़मार है। इतना सब होने के बावजूद भी यह देश काफी पिछड़ा हुआ है और यहां के लोग अंधविश्वास में काफी ज्यादा मानते हैं। कांगो ने साल 2021 में 14,612,840 ( 1 करोड़ 46 लाख 12 हजार  840) कैरेट हीरे का उत्पादन किया था।

5). दक्षिण अफ्रीका

Dakshin africa

दक्षिण अफ्रीका, अफ्रिका का नौवा सबसे बड़ा देश है। साउथ अफ्रीका  कि कुल जनसंख्या लगभग 6 करोड़ है। दक्षिण अफ्रीका दुनिया का पहला ऐसा देश है। जिसकी एक नही तिन -तिन राजधानी है। इस देश में साल 2021 में 14,90,135 (1 करोड़ 4 लाख 90 हजार 1 सौ 35 ) कैरेट हीरे का उत्पादन हुआ। इस भारी आंकड़े के साथ दक्षिण अफ्रीका दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश बना।

6). अंगोला

Angola

छठे नंबर पर है अंगोला। अंगोला अफ्रिका के दक्षिण पश्चिम में बसा एक देश है। इस देश का ऑफिशिअल नाम  रिपब्लिक ऑफ अंगोला है। अंगोला कि कुल जनसंख्या लगभग 3 करोड़ हैं। यह देश अफ्रीका का सातवा सबसे बड़ा देश है। इस देश मे काला जादू का काफी चलन है। अंगोला ने साल 2021 में 77,183,46 (7 करोड़ 71 लाख 8 हजार 3 सौ 46)  कैरेट हीरे का उत्पादन किया।

7). ऑस्ट्रेलिया

Austrelia

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सातवां सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है। यहा कि कुल जनसँख्या लगभग 2 करोड़ 57 लाख है। इस देश कि राजधानी शहर कैनबरा है। यह एक ऐसा देश है जहा इन्सान कम और जानवर ज्यादा रहते है। यह इकलौता देश है, जहा पर कंगारू पाए जाते है। ऑस्ट्रेलिया काफी हरा-भरा और सुन्दर देश है। साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने 7,627,216 कैरेट हीरे का उत्पादन किया।

8). जिंबाब्वे

Zimbabwe

इस लिस्ट के आठवें नंबर पर जिंबाब्वे आता है। जिंबाब्वे अफ्रीका मे बसा एक देश है इस देश कि कुल जनसँख्या 1 करोड़ 44 लाख है। जिंबाब्वे के इतिहास का सबसे बड़ा दिन 18 अप्रैल है इसी दिन सन 1980 मे ये देश ब्रिटेन के गुलामी से आजाद हुआ था।  जिंबाब्वे एक ऐसा देश है जहा पर 8 अलग-अलग  currency इस्तेमाल कि जाती है। ऐसा शायद ही कोई देश होगा। जिंबाब्वे ने साल 2021 में 2,858,902 कैरेट हीरे का उत्पादन किया।

9). नामीबिया

Namibiya

नामीबिया दुनिया का सातवा सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है। इस देश कि कुल जनसंख्या 25 लाख के आसपास है। यह देश जंगली जानवरो के लिए काफी खास है चूंकि यहा पर इन्सानो कि जनसँख्या कम है इसलिए इस देश मे जानवरों कि फौज है। जो लोग जंगली जीवन को देखना पसंद करते है उनके लिए ये देश बहुत खास है। नामीबिया देश के हीरे की खदानों से साल 2021 में 2,719,997 कैरेट हीरे का उत्पादन किया गया।

10). सिएरा लियोन

Siera leone

सिएरा लियोन अफ्रीका मे बसा एक देश है। सिएरा लियोन देश का कुल क्षेत्रफल 71,740 किलोमीटर है। इस देश कि मुद्रा लियोन है। सिएरा लियोन कि राजधानी फ्रीटाउन है। सिएरा लियोन कि जनसंख्या काफी हद तक खेती पर निर्भर है जो हीरे के उत्पादन में दसवें नंबर पर आता है। सिएरा लियोन ने साल 2021 में 2,091,463 कैरेट हीरे का उत्पादन किया।

तो दोस्तो मै आशा करता हू कि ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा और इस आर्टिकल से आपको बहुत सारी जानकारी भी मिली होगी। ऐसी ही रोचक जानकारियो को पढने के लिए हमारे वेबसाइट के साथ जुडे रहे। यदि कोई डाउट हो तो कमेंट करके जरुर पुछे। आर्टिकल पढने के लिए धन्यवाद ।

Post a Comment

أحدث أقدم