कर्ज मे डुबे भारत के 10 सबसे बड़े राज्य कौन-से है?
Hello दोस्तों आज कि इस आर्टिकल में हम लोग भारत के उन 10 राज्यों के बारे में बात करेंगे जो कर्ज में डूबे हुए हैं। दोस्तों भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में हमारे देश के राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का हाथ है। यदि कोई देश पूरी तरह से विकसित कहलाता है तो पहले उसके सभी राज्य विकसित होते हैं। भारत आज दुनिया के सामने एक विकासशील देश बना हुआ है।
विकासशील का मतलब है जो देश काफी तेजी से आगे बढ़ रहा हो और अपने देश के गरीबी को दूर कर रहा हो दोस्तों यदि आप लोग सोच रहे होंगे कि भारत के सिर्फ छोटे-मोटे और उत्तरी पूर्वी राज्य कर्ज में डूबे हो सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज के समय में भारत के कई समृद्ध राज्य कर्ज में डूबे हुए हैं। हालांकि यह कर्ज काफी ज्यादा मात्रा में तो नहीं है लेकिन ज्यादा कम भी नहीं है
इन राज्यों ने पिछले कुछ सालों में अपने कर्ज को कम किया है और धीरे-धीरे करके यह राज्य और कर्ज खत्म करेंगे। आज की आर्टिकल बहुत ही रोचक होने वाली है। यदि आप थोड़ा सा भी इस लेख में इंटरेस्टेड है तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढियेगा, तो चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं और जानते हैं कि भारत के 10 सबसे कर्ज में डूबे हुए राज्य कौन से हैं?
1). गुजरात
दोस्तों गुजरात के बारे में तो आप लोग जानते ही होंगे यह राज्य भारत के सबसे अमीर राज्यों में से आता है इसके अलावा एक समृद्ध एवं खुशहाल राज्य भी है। यहां की मोदी सरकार गुजरात के मॉडल को दिखाकर जनता से वोट बटोर रही है। गुजरात की जीडीपी 17 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।
यह राज्य भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है इस राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 45 हजार रुपए है जो काफी अच्छी मानी जाती है। यहां की 29% आबादी खेती से अपना गुजर-बसर करते हैं और इस राज्य की 45% रेवेन्यू उद्योग से आ रहा है। गुजरात भारत का औद्योगिक क्षेत्र बनता जा रहा है इन सबके अलावा गुजरात में चांदी एवं हीरे का व्यापार काफी अच्छा है यहाँ का हिरा पूरे देश में लोकप्रिय है। इसके अलावा गुजरात कपड़ो भी का प्रमुख उत्पादक राज्य है। गुजरात पर कुल 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।
2). महाराष्ट्र
दोस्तों महाराष्ट्र भारत की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला राज्य है। यहाँ की राजधानी मुंबई को हमारे देश की वित्तीय राजधानी के नाम से जाना जाता है। जनसंख्या के हिसाब से महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य जीडीपी के अलावा पर्यटन में भी अपना काफी योगदान देता है
महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 30 लाख करोड़ की है। ये अर्थव्यवस्था में देश का सबसे बड़ा राज्य है इस राज्य पर कुल 6 लाख 15 हजार 170 करोड़ रुपए का कर्ज है जो बहुत ज्यादा है पिछले 2 साल के ही दौरान में इस राज्य के करिश्मे 1लाख 64 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में बढ़ोतरी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2014 में महाराष्ट्र का कर्ज सिर्फ 2 लाख 90 हजार करोड़ रुपए थे जिसके बाद से आज तक डबल बढ़ोतरी हुई है। यहां की सरकार द्वारा राज्य के कर्ज को कम करने के लिए बहुत सारे प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इन्हें कमी देखने को नहीं मिल रही है।
3). राजस्थान
राजस्थान अपने ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है और इसी ऐतिहासिक धरोहर को देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी घूमने जाते हैं। यहां तक कि यह भी कहा जाता है कि यदि आपको भारत के इतिहास को देखना है तो कम से कम एक बार राजस्थान जरूर जाए। यहां के पर्यटन उद्योग राजस्थान की अर्थव्यवस्था में काफी अहम योगदान देती है। यहाँ की कुल जीडीपी 11 लाख 50 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां की अर्थव्यवस्था में 44% योगदान कृषि का है। राजस्थान पर कुल 4 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।
4). बिहार
दोस्तों हम सभी जानते हैं कि बिहार भारत का एक गरीब राज्य है जहां पर कितनी सरकारें आई और गई लेकिन कोई भी इस राज्य की गरीबी को दूर नहीं कर सका। बिहार में गरीबी का सबसे बड़ा कारण रोजगार की कमी है यदि यहां की सरकार रोजगार बढाने पर काम करें तो हो सकता है कि बिहार की गरीबी दूर हो जाए। यज राज्य जनसंख्या के हिसाब से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है इस राज्य के लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य में जाते हैं।
बिहार की कुल जीडीपी 6 लाख 11 हजार करोड़ रुपए है और वही इस राज्य पर कर्ज की बात करें तो बिहार पर कुल 2 लाख 13 हजार करोड़ रुपए कर्ज है। यहां की ज्यादातर आबादी खेती बारी और पशुपालन के जरिए ही अपनी रोजमर्रा की जिंदगी चला रही है। बिहार चीनी उत्पादन में अग्रणी है।
5). पंजाब
पंजाब को तो आप लोग जानते ही होंगे यह राज्य एक समृद्ध राज्य के नाम से जाना जाता है इस राज्य में सिक्ख धर्म की आबादी सबसे ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पंजाब अकेले भारत की 19 फीसदी गेहूं और 11 फीसदी चावल का उत्पादन करता है इस राज्य की कुल जीडीपी 5 लाख 77 हजार करोड़ रुपए आसपास की है। पंजाब को भारत का अन्न्भंडार और रोटी की टोकरी भी कहा जाता है। देश के सबसे अमीर किसान भी इसी राज्य में पाए जाते हैं। यहां के सरकार पर 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।
6). केरल
केरल भारत के सबसे सुंदर राज्य में से एक है जहां पर कोरोना वायरस बढने की वजह से इस राज्य के कर्ज में वृद्धि देखी गई है। यहाँ की प्रति व्यक्ति आय लगभग 2 लाख है। केरल राज्य पर वर्तमान में 3.73 लाख करोड रुपए का कर्ज है इस राज्य की जीडीपी की बात करें तो जल्द हि केरल की जीडीपी 10 लाख करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है।
7). उत्तर प्रदेश
और भैया का आप भी उत्तर प्रदेश से है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। पूरे देश में उपयोग होने वाला अन्न का 20% हिस्सा उत्तर प्रदेश के किसान उगाते हैं। महाराष्ट्र के बाद यह राज्य देश की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान देता है। 14.50 लाख करोड़ के जीडीपी वाला यह राज्य देश की अर्थव्यवस्था में काफी योगदान देता है। इस राज्य पर कर्ज बहुत ज्यादा है हाल हि के एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सरकार पर 6 लाख 11 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।
8). आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश भारत मे दक्षिण के पूर्वी छोर पर स्थित भारत का एक खूबसूरत राज्य है। यहां की प्रकृति को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आंध्र प्रदेश अपने मंदिरों के लिए ना सिर्फ हिंदुस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आंध्र प्रदेश की जीडीपी 11 लाख करोड़ के आसपास है। वही इस राज्य पर 3 करोड़ 75 लाख रुपए का कर्ज भी चढा हुआ है। हालांकि पिछले कुछ सालों में इस देश की अर्थव्यवस्था ने काफी अच्छी रफ्तार पकड़ी है।
9). पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल भारत के जाने-माने राज्य में से है। पश्चिम बंगाल जनसंख्या के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य प्राचीन समय से ही भारत के अर्थव्यवस्था में काफी योगदान देता रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय पर बंगाल भारत का राजधानी हुआ करता था और इस राज्य के बंदरगाह से दूसरे देशों के साथ व्यापार किया जाता था। वर्तमान में इस राज्य की जीडीपी 13.5 लाख करोड़ के आसपास है। यह राज्य मुख्य तौर पर चाय और चावल का उत्पादन करता है। चाय के उत्पादन में यह राज्य दूसरे स्थान पर आता है इन सब के बावजूद बंगाल के ऊपर 4.9 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।
10). तेलंगाना
दोस्तों शायद आप लोग भी जानते होंगे कि तेलंगाना भारत का सबसे नया राज्य है इस राज्य को साल 2013 में बनाया गया था तेलंगाना पर कुल 2.5 लाख करोड़ रूपया कर्ज है। तेलंगाना में मुख्य रूप से चावल की खेती की जाती है। हालांकि इस राज्य में धीरे-धीरे उद्योग भी बढ रहे हैं।
तो दोस्तों मैं आशा करता हूं कि ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा और इस आर्टिकल से आपको कुछ जानकारी मिली होगी तो आपने देखा हमारे देश के राज्यों पर कितने कितने करोड़ों का कर्ज है। आप भी कमेंट में लिखकर जरूर बताइएगा कि आप कौन से राज्य से हो तो दोस्तो आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post a Comment