दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप कौन- से है?

Hello दोस्तों, क्या आप दुनिया के 10 सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों के बारे में जानते हैं। आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे सांपो के बारे में बताएंगे जिन्होंने यदि किसी भी व्यक्ति को काट लिया और उसका सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो उसका मरना तो तय ही समझिए। सांप जानवरों की ऐसी प्रजाति है जो काफी जहरीले होते है। मैं यह नहीं कह रहा कि सांपों की सारी प्रजाति जहरीले होती है इस दुनिया में कुल 250 से अधिक सांपो की प्रजाति पाई जाती है जिसमें से सिर्फ 500 प्रजाति के सांप भी जहरीले होते हैं।

Duniya ke 10 sabse jahrile saap

भारत में सांपों को लेकर बहुत अंधविश्वास फैला हुआ है आज भी भारत के गांवों में यदि किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है तो झाड़ फूंक यानी तांत्रिक के चक्कर में रह जाते हैं जो कि बिल्कुल ही गलत है जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है उसका सही समय पर डॉक्टर द्वारा इलाज होना बहुत जरूरी है। लोग झाड़-फूंक के चक्कर में बहुत देरी कर देते हैं जिससे पीड़ित की मौत भी हो सकती है। 

दोस्तों मै यह भी कहूंगा कि आपको कोई सा भी सांप काटे एक बार तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं कई बार लोग समझते हैं कि जिस साप ने उनको काटा है। वह जहरीला नहीं है लेकिन वह जहरीला होता है और अंतिम मे व्यक्ति के पूरे शरीर में जहर फैल जाता है एवं उसकी मौत हो जाती है। दोस्तों आप यह भी ध्यान रखिएगा कि कोई भी साप बिना गलती के नहीं काटता है जब उसको खतरा महसूस होता है तो ही वह लोगों पर हमला करते हैं 

यदि आपके घर के आसपास कोई सा भी साप आता है तो उसको मारे ना या तो सांप को भगा दे या सांप पकड़ने वाली टीम को बुला लें। आजकल हर राज्य में कई स्नेक कैचर टीम होती है जो सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ देती है तो चलिए दोस्तों आपकी बेसब्री को खत्म करते हैं और दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांपों के बारे में जानते हैं-

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप ( TOP TEN LIST )

1). Inland Taipan ( इनलैंड ताईपन )

दुनिया का सबसे जहरीला सांप इनलैंड ताईपन है यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है दोस्तों इस साप की सबसे खास बात यह है कि यह साप दुनिया का सबसे जहरीला सांप होने के बावजूद भी आज तक इसके एक भी इंसानों को काटने की खबर सामने नहीं आई। दोस्तों यह सुनकर आपको भी थोड़ा अजीब लग रहा होगा। 

दरअसल दोस्तों यह सांप इंसानी बस्ती से दूर रहना ही पसंद करते हैं और इंसानों के पास आते ही नहीं है इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति इस सांप को छेड़े और खतरा महसूस होने पर ये न काटे। ये सांप किसी को भी डस सकता है इस सांप का जहर रैटल स्नेक से 10 गुना और कोबरा से 50 गुना जहरीला होता है इस साप का एक बूंद जहर 100 इंसानों की जान ले सकता है।

2). ब्लैक मांबा ( Black mamba )

ब्लैक मांबा अफ्रिका में पाया जाने वाला सांप है। ये अफ्रीका में इतनी भारी मात्रा में पाए जाते हैं कि यदि सांप काटने का कोई मामला अस्पताल में आता है तो सबसे पहले इसी सांप के जहर का एंटीडोट दिया जाता है। यह सांप अपने शिकार का 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पिछा कर सकते हैं। 

अपनी इसी खूबी की वजह से ब्लैक मांबा को दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला सांप कहा जाता है इस सांप की एक खूबी यह भी है कि यह अपने शिकार को 10 से 12 बार काटते हैं और हर बार 400mg जहर शिकार के शरीर में छोड़ते है जबकि वैज्ञानिकों द्वारा पता लगाया है कि इसका 1mg जहर ही इंसान को खत्म करने के लिए काफी है। अफ्रीका में सबसे ज्यादा सांप काटने वाली मौतों के लिए सबसे ज्यादा ब्लैक मांबा ही जिम्मेदार है।

3). ईस्टर्न ब्राउन स्नेक ( Eastern brown snake )

यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह सांप बहुत ही जहरीले होते हैं। आप इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसके जहर का 14 हजार  वा हिस्सा भी किसी इंसान की जान लेने के लिए काफी है इस सांप के बच्चे भी काफी खतरनाक होते हैं। 

ये सांप किसी इंसान को काटता है तो कटी हुई जगह से खून निकलने लगता है, आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है, शरीर में बहुत तेज दर्द होता है। ईस्टर्न ब्राउन स्नेक की लंबाई 2 मीटर तक होती है। जिस देश में यह सांप पाया जाता है यानी कि ऑस्ट्रेलिया में यहां पर सांप के काटने से होने वाली मौतों के 60% मौत इसी सांप के काटने से होती है। यह सांप दौड़ने में काफी तेज होते हैं और यह सिर्फ हलचल पर ही रियेक्ट करते हैं।

4). बेल्चेर सी स्नेक ( Belcher's sea snake )

यह समुद्र में पाया जाने वाला दुनिया का चौथा सबसे जहरीला सांप है। बेल्चेर सी स्नेक साउथ ईस्ट एशिया एवं उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है कहा जाता है कि इस सांप की कुछ बूंदे ही हजार इंसान को मारने के लिए काफी होती है। यह सांप समुद्र में पाया जाता है इसलिए आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह सांप समुद्र में रहने के बावजूद भी इंसानों को काटने से बचते हैं। बहुत ही कम मामलों में यह इंसानों को काटते हैं। हालांकि ज्यादातर मछुआरे ही इस सांप के शिकार होते हैं क्योंकि मछली पकड़ते समय यह सांप उनके जाल में फंस जाता है।

5). किंग कोबरा ( king cobra )

किंग कोबरा का नाम आपने जरूर सुना होगा क्योंकि यह एक ऐसा सांप है जिनके सिर्फ नाम मात्र से ही लोगों के अंदर खौफ पैदा हो जाता है इनकी लंबाई देखकर अच्छे अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। किंग कोबरा की लंबाई 13 फीट से 15 फीट तक हो सकती है। इस सांप को दुनिया का सबसे लंबा और जहरीला सांप होने का खिताब प्राप्त है। किंग कोबरा में भी न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता है। 

यदि इस सांप के काटने के बाद व्यक्ति को एंटीडोट नहीं दिया गया तो सिर्फ आधे घंटे के अंदर ही इंसान की मौत हो सकती है। किंग कोबरा की एक खासियत यह भी है कि यह सांप जल्द ही किसी व्यक्ति पर हमला नहीं करते हैं लेकिन जैसे ही इनको खतरा महसूस होता है यह हमला करने से चूकते भी नहीं है। किंग कोबरा 20 साल तक जिंदा रह सकते हैं और यह सब दक्षिण पूर्व एशिया एवं भारत के कुछ हिस्सों में काफी भारी मात्रा में पाए जाते हैं।

6). रैटल स्नेक ( Rattle snake )

रैटल स्नेक बहुत ही गुस्सैल और जहरीला सांप है। यह सांप मुख्यतः उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं इनके पूछ पर मौजूद झन्ने इनकी पहचान बताते हैं। जब यह सांप अपना पूछ हिलाते हैं तो आवाज आती है इसी वजह से इन्हें रैटल स्नेक कहा जाता है। जब यह गुस्से होते हैं तो अपने पूछ को हिलाने लगते हैं जिससे आवाज निकलती है। यह आवाज इस बात का इशारा करते हैं कि रैटल स्नेक गुस्से में है और कभी भी हमला कर सकते हैं। 

इनकी खासियत यह है कि रैटल स्नेक अपने शरीर पर काफी ऊंचाई तक खड़े हो सकते हैं जिससे इनको अपने शिकार को ढूंढने में आसानी होती है। दिलचस्प बात यह है कि इन सांपों के बच्चे अपने बाप, दादाओ से भी जहरीले होते हैं। यह अपने शिकार पर पूरा दम लगा कर हमला करते हैं और हीरोटॉक्सिक जहर छोड़ते हैं 

जिससे आदमी के शरीर की कोशिकाएं खत्म होने लगती है और यदि इनके काटने के 10 से 15 मिनट के अंदर इस जहर का एंटीडोट नहीं दिया जाता है तो आदमी का बचना मुश्किल हो जाता है। यह जहर 1.6 फीट से लेकर 8.2 फीट तक लंबे हो सकते हैं। इनके जहरीले दांत 10 से 15 सेंटीमीटर तक लंबे हो सकते हैं।

7). फिलीपीन कोबरा ( Philippine cobra )

फिलीपीन कोबरा को उसकी प्रजाति का सबसे जहरीला सांप माना जाता है इनका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें एक खास बात है यह शिकार को काटते नहीं है उन पर दूर से जहर स्पीट करते हैं। यह 3 मीटर दूर खड़े शिकार पर भी बड़ी आसानी से जहर फेंक सकते हैं इनका जहर सीधा सांसो और दिल पर असर करता है। फिलीपीन कोबरा के जहर का असर तुरंत ही दिखने लगता है। शरीर को लकवा मार जाता है। 

सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और अंतिम में दिल का दौरा पड़ जाता है। यह सांप मुख्यतः मेंढक और चूहे को खाते हैं लेकिन यह कभी कभी दूसरे सांपों को भी अपना निवाला बनाने से नहीं चूकते। फिलिपिन कोबरा खासतौर से फिलीपींस के टापू पर पाए जाते हैं। इस सांप की लंबाई औसतन 1 मीटर तक होती है लेकिन यह 1.6 मीटर तक लंबे हो सकते हैं।

8). टाइगर स्नेक ( Tiger snake )

यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। टाइगर स्नेक खतरनाक होने के साथ-साथ इंसानों से काफी डरते हैं। यह हमला जब हि करते हैं। तब इस स्नेक के बाहर जाने का कोई मौका ना हो। टाइगर स्नेक ज्यादातर पानी के आसपास वाले इलाके में ही पाए जाते हैं। क्या आप भी सोच रहे हो कि इसको टाइगर स्नेक किसलिए कहा जाता है? 

क्योंकि इसके शरीर पर भी टाइगर के जैसे धारियां होती है इस सांप में पाए जाने वाले जहर का नाम न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है। यह जहर इतना पावरफुल होता है कि काटने के महज आधे घंटे बाद ही इंसान की मौत हो जाती है। यह सांप पैरों या गर्दन पर काटते हैं जिससे पूरा शरीर पैरालाइज हो जाता है, ब्लड फ्लो कम हो जाता है और बहुत ही ज्यादा पसीना आने लगता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि टाइगर स्नेक के जहर का एंटीडोट बनने से पहले 70% इंसान सिर्फ इसी सांप के काटने से मरते थे।

9). रसैल वाईपर ( Russell viper )

यह सांप भी काफी हद तक सॉ स्केल्ड वाईपर के जैसा ही दिखता है लेकिन यह रसैल वाईपर सॉ स्केल्ड वाईपर से काफी ज्यादा खतरनाक होते हैं। यह सांप 3 से 3.50 फीट के ही लंबे होते हैं। ये सांप दिखने में तो छोटा दिखता है। रसैल वाईपर काफी फुर्तीला होता है आप इसकी फुर्ती का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यह अपने से 5 फुट दूर करें शिकार पर भी कुछ ही सेकंड में हमला कर देते हैं। 

रसैल वाईपर में भी  हिमोटॉक्सिक नाम का जहर पाया जाता है जिसकी वजह से जैसे ही यह सांप काटता है खून में क्लॉट बनना शुरू हो जाते हैं और मल्टीपल ऑर्गन फेल हो जाते हैं जिसके कारण इंसान सिर्फ 45 मिनट में दम तोड़ देते हैं वैसे इस सांप के जहर से कोई इंसान बच भी जाए तो शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। 

यदि भारत में इसके द्वारा काटे गए मौतों का आंकड़ा देखें तो हर साल हजारों लोग इस सांप के काटने से जान गवा देते हैं। भारत के अलावा यह सांप दुनिया के कई हिस्सों में पाए जाते हैं।

10). सॉ स्केल्ड वाईपर ( Saw Scaled viper )

दुनिया की दसवां सबसे जहरीला सॉ सांप स्केल्ड वाईपर है कहा जाता है कि इसके काटने के बाद तुरंत व्यक्ति को डॉक्टर के पास न ले जाया जाए तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है हो सकती है क्या मौत होना तय ही  मानी जाती है। यदि यह सांप किसी आदमी को काटता हैं तो पूरे शरीर में दर्द, मसूड़ों से खून निकलना, काटने वाली जगह से खून निकलना, ब्लड प्रेशर घटना आदि। 

यह सभी लक्षण आदमी के शरीर में देखे जा सकते हैं। साथ ही इंसान को कई बार खून की उल्टियां भी होती है। यह सांप दिखने में तो छोटा लेकिन गुस्सैल, फुर्तीला, अग्रेसिव और काफी जहरीला होता है। भारत में सांप के काटने से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा मौतों का जिम्मेदार इसी सांप को माना जाता है। यह सांप पथरीले इलाकों में पाए जाते हैं सॉ स्केल्ड वाईपर भारत, चीन और साउथ ईस्ट एशिया में पाए जाते हैं।

तो दोस्तों ये थे दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांपों के नाम। ये सांप काफी जहरीले होते हैं। यदि इनमें से एक भी सांप ने किसी व्यक्ति को काट लिया और उसका सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो उसका मरना तो तय ही समझिए। यह तो थे दुनिया में पाए जाने वाले 10 सबसे जहरीले सांपों के नाम आने वाली आर्टिकल में हम आपको भारत के 10 सबसे जहरीले सांपो के बारे में बताइंगे। यदि आप को कोई आर्टिकल चाहिए तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। जिससे हमें मोटिवेशन मिले और हम यह आर्टिकल जल्द से जल्द लाने की कोशिश करें। यदि आप हिंदी में आर्टिकल पढ़ना पसंद करते हैं तो कृपया करके हमारे सभी आर्टिकल को जरुर पढ़ियेगा। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 

2 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم