दुनिया के 10 सबसे गरीब देश कौन से है?
Hello दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम ये वाले हैं कि दुनिया के 10 सबसे गरीब देश कौन से है? हम जिस ग्रह पर रहते हैं पृथ्वी। इस पृथ्वी पर लगभग 195 देश है और इन देशों में से कुछ देश अमीर है और कुछ देश गरीब है और कई देश मध्यम है मतलब कि वे ना तो अमीर है और न अमीर जो भी है ठीक-ठाक है। आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में बताइंगे। जहां की गरीबी देखकर आप चौक जायेंगे और सोचने लगेंगे कि हम कितने किस्मत वाले हैं कि हम भारत में रहते हैं।
हालांकि हम यह नहीं कह रहे कि भारत में गरीबी नहीं है। भारत में गरीबी है लेकिन यह गरीबी बहुत ही कम मात्रा में है। यदि हम बाकी देशों की बात करें तो सारे देशों में थोड़ी बहुत तो करीबी होती हि है। आज का सुपर पावर अमेरिका को ही ले लीजिए वहां पर भी गरीबी है यदि अमेरिका के सड़को पर जाएंगे तो आप को सैकडों लोग भीख मांगते हुए मिल जाएंगे।
मतलब कि हम यह कहना चाहते हैं कि सभी देशों में थोड़ी बहुत तो गरीबी होती हि है लेकिन कुछ देशों में गरीबी बहुत ज्यादा है ज्यादातर आबादी गरीबी में जी रही है इनके पास इतने भी पैसे नहीं है की ये अपनी रोज की जरूरतों को पूरा कर सके और एक अच्छी जिंदगी जी सके। तो चलिए दोस्तों आर्टिकल शुरु करते है और दुनिया के 10 सबसे गरिब देशों के बारे में जानते हैं।
1. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
दोस्तों यह देश अफ्रीका महाद्वीप के एकदम बीच में स्थित है वैसे इस के नाम से ही आपको पता चल गया होगा। इस देश की कुल आबादी लगभग 50 लाख के आसपास है। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक दुनिया का आठवां सबसे गरीब देश है यह देश गरीब होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे भूखा देश भी है इस देश की प्रति व्यक्ति आय सिर्फ 79 हजार रुपए है। आज भी यहां के 61% आबादी गरीबी रेखा में जी रही हैं। यहां की औसतन आयु 53 साल है मतलब कि यहां के ज्यादातर लोग सिर्फ 52 साल हि जी पाते है। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक उन देशों में से है जहां पर कुपोषण भुखमरी सबसे ज्यादा है।
2). लाइबेरिया
लाइबेरिया दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। यह देश अफ्रीका के पश्चिमी तट पर बसा एक छोटा सा देश है इस देश के हालात बहुत ही खराब है और इस देश के बर्बादी का जिम्मेदार 1989 से 2003 तक चले गृह युद्ध को माना जाता है। 2014 से 2016 तक इबोला महामारी ने भी इस देश को बहुत कमजोर बना दिया। लाइबेरिया के 51 प्रतिशत लोग आज भी गरीबी रेखा से नीचे जी रहे हैं। यहां के लोगों की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय से सिर्फ 48 हजार रूपए है। लाइबेरिया के लोगों का औसतन आयु सिर्फ 63 साल है वैसे 63 साल जीवन आयु ठीक-ठाक है है।
3). बुरुंडी
हमारे भारत देश के लोगों को इस देश का नाम काफी अजीब लगता है। पूर्वी अफ्रीका महाद्वीप में बसा यह एक छोटा सा देश है। यह देश दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां पर गरीबी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है जिससे यहां के लोग काफी परेशान हैं और बुरुंडी की कुल आबादी लगभग एक करोड़ 22 लाख के आसपास है। साल 1962 में इस देश को बेल्जियम से आजादी मिली। बुरुंडी देश को आजादी मिलने के बाद कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस देश की गरीबी में कुछ योगदान 1964 के गृहयुद्ध ने भी दिया। बुरुंडी देश की कुल 65% आबादी गरीबी रेखा से नीचे जी रही है और यहां के लोगों का प्रति व्यक्ति वार्षिक आय सिर्फ 51 हजार रुपए हैं इस देश के लोग सिर्फ 57 साल हि जी पाते हैं।
4). नाइजर
नाइजर अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित है इस देश का नाम इसी देश में बहने वाली नदी नाइजर के नाम पर रखा गया है। नाइजर की कुल जनसंख्या 2 करोड़ 51 लाख के आसपास है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी नाइजर की 45 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे का जीवन जीती है। इस देश के लोगों की औसतन आयु 60 वर्ष है और यहां के लोगों की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 65 हजार रुपए हैं।
5). साउथ सूडान
साउथ सूडान भी एक अफ्रीकी देश है यह अफ्रीका महाद्वीप के मध्य पूर्व में स्थित है। साउथ सूडान ने साल 2011 में सूडान से आजादी पाई थी लेकिन इस देश ने अपनी आजादी पाने के लिए जो संघर्ष किया उसका इतिहास काफी पुराना है। दोस्तों इस देश को आजाद हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस कारण यह देश सबसे गरीब देशों की सूची में शामिल है। विश्व बैंक के मुताबिक यहां की 82% जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे की जिंदगी जीते हैं। याहाँ की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय सिर्फ 70 हजार रुपए है। यहां की औसतन उम्र सिर्फ 57 साल है।
6). मोजांबिक
मोजांबिक अफ्रीका महाद्वीप का एक देश है जो अफ़्रीका के दक्षिण पूर्व में बसा हुआ है इस देश की सीमाएं पूर्व की तरफ हिंद महासागर से भी लगती है। मोजांबिक की कुल आबादी लगभग तीन करोड़ 21 लाख के आसपास है। यह देश 25 जून 1975 को पुर्तगाल से आजाद हुआ। आजादी के बाद इस देश ने करीब 16 सालों तक गृहयुद्ध का भी सामना किया। जिससे इस देश के हालात दिन-ब-दिन खराब होते चले गए। यहां की लगभग 40 प्रतिशत आबादी आज भी गरीबी रेखा से नीचे की जिंदगी जीते हैं। यहां की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय सिर्फ 79 हजार रुपए है और यहां के लोग महज 58 साल हि जीवित रह पाते हैं। अफ्रीका के इस छोटे से देश में संसाधन बहुत भारी मात्रा में मौजूद है। पिछले कुछ सालों में इस देश की जीडीपी ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है।
7). सिएरा लियोन
बाकी देशों की तरह हि सिएरा लियोन एक अफ्रीकी देश है। सिएरा लियोन की कुल जनसंख्या 81 लाख है। इस देश में 11 साल गृहयुद्ध और उस साल चले इकोला महामारी ने तो इस देश की अर्थव्यवस्था को बिल्कुल कमजोर करके ही रख दिया था। सिएरा लियोन की 53 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे की जिंदगी जीती है। यहां की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय सिर्फ 90 हजार रुपए है। यहां के लोग सिर्फ 52 साल ही जी पाते हैं।
8). बुर्किना फासो
इस देश का नाम आपने शायद पहली बार सुना हो यह देश अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित है। बुर्किना फासो ने साल 1960 को फ्रांस से आजादी पाई थी। दो करोड़ की आबादी वाला यह देश लंबे समय तक गुलामी और सूखे की वजह से काफी करीब पड़ गया है। यहां की लगभग 40% आबादी गरीबी रेखा से नीचे की जिंदगी जी रही है। यहां की औसतन आयु सिर्फ 60 साल हि है।
9). चाड
चाड भी एक अफ्रीकी देश है यहां पर उग्रवादी गुटों का काफी बोलबाला है। यहां कि कुल आबादी 1 लाख 27 हजार है इसकी 48% जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे का जीवन जीती है। यहां की औसतन आयु सिर्फ 53 साल ही है।
10). माली
माली अफ्रीका में बसा अफ्रीका महाद्वीप का चौथा सबसे बड़ा देश है जहां की प्रति व्यक्ति आय सिर्फ 1लाख 40 हजार रुपए है। माली की लगभग 41% आबादी गरीबी रेखा से नीचे की जिंदगी जीते हैं। यहां की औसतन उम्र सिर्फ 58 साल है।
तो दोस्तो आपने देखा दुनिया मे कितने गरीब देश है। हम बड़े किस्मत वाले है की हम भारत जैसे देश मे रहते है। तो दोस्तो आज के इस आर्टिकल मे हमने दुनिया के 10 गरीब देशो के बारे मे जाना। अगले वाले आर्टिकल मे हम किसी और रोचक तथ्य के बारे मे जानेंगे। यदि आपने हमारे लेख को पहली बार पढा है तो दोस्तो आप हमारे सारे लेख को पढिए मै वादा करता हू की आपको हमारे लेख पढ़ने मे बहुत मजा आएगा। आर्टीकल पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Post a Comment