भारत के सबसे अमीर भिखारी कौन है? TOP LIST

Hello दोस्तों आज के इस सुंदर से लेख में हम लोग ये जानने वाले हैं कि भारत के सबसे अमीर भिखारी कौन हैं? दोस्तों आपको तो मालूम ही है अपना भारत कितना बड़ा देश है और यहां की जनसंख्या कितनी है। आपको बता दूं कि भारत जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और कई रिपोर्टों में तो यह भी पता चला है कि आने वाले कुछ सालों में भारत जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश बन जाएगा क्योंकि जिस तरह से चीन की जनसंख्या घट रही है और भारत की जनसंख्या बढ़ रही है तो ऐसे में लगता है कि भारत जनसंख्या के हिसाब से अब दुनिया का सबसे बड़ा देश बनने वाला है। 

Bharat ke sabse amir bhikhadi

खैर इस बात को छोड़ते हैं और हम अपने टॉपिक पर आते हैं इस बारे में हम आने वाले आर्टिकल में जरूर चर्चा करेंगे तो दोस्तों हम बात कर रहे थे की भारत के सबसे अमीर भिखारियों के बारे में। आप लोग जब बाहर जाते होंगे तो आपको सड़कों पर बहुत सारे भिखारी मिलते होंगे और आप उनकी गरीबी और लाचारी को देखकर कुछ पैसे भी दे देते होंगे। देखिए मैं ये नहीं कहना चाहता कि सारे भिखारी अमीर होते हैं। 

कुछ ही ऐसे भिकारी है जिन्होंने भीख मांगना अपना एक पेशा बना लीया है और उस व्यक्ति के पास सब कुछ है भी लेकिन वो भीख मांगना नहीं छोड़ते। मेरे ख्याल से उन लोगों को भिख मांगने की जरूरत है जिनके पास कुछ नहीं है मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि जो विकलांग है या किसी बीमारी से पीड़ित है और जिसके पास काम करने के लिए ना हो और वह और उसका परिवार भूख से परेशान हो और भीख मांगना उनका आखिरी रास्ता बचे। हमारे ख्याल से ऐसे लोगों को भीख मांगने की आवश्यकता है तो चलीए आर्टिकल शुरू करते हैं-

भारत के सबसे अमीर भिखारी TOP LIST

1). भरत जैन

भरत जैन भारत का सबसे अमीर भिखारी है इनके पास दो फ्लैट है जिनकी कीमत 80 लाख रुपये है और इन्होंने इनको किराए पर दे रखा है जिससे इन्हें एक्स्ट्रा कमाई होती है इनके पास इसके अलावा एक दुकान भी है। जिसको भरत जैन ने एक जूस वाले को किराए पर दे रखा है। आपको जानकर हैरानी होगी यह हर महीने सिर्फ भीख मांग कर 75 हजार रुपए तक कमाते हैं। भरत जैन को भिखारियों का बिजनेसमैन भी कहा जाता है। इन्होंने सिर्फ भीख मांग कर कई सारे कमाने के जरिए खोल लिए हैं इनकी पत्नी का अलग से स्टेशनरी की दुकान है जिसे इनके भाई और इन दोनों के पत्नियाँ मिलकर इस बिजनेस को संभालते हैं। इन्होंने इस दुकान को सिर्फ भीख के पैसों से खरीदा है पहले भरत जैन की कमाई ज्यादा थी लेकिन जब इनके पास सब कुछ हो गया है तो यह भी कम ही भिख माँगते  हैं।

2). संभाजी काले

यह भिखारी महीने के आराम से 80 हजार रुपये तक कमा लेते हैं और इन्होंने अलग से कई जगह इन्वेस्ट भी कर रखा है। संभाजी काले की बहुत सारी प्रॉपर्टी भी है। जहां इन्होंने इन्वेस्ट कर रखा है वहां से भी इन्हें काफी पैसे आते हैं।

3). मसू या मलाणा

मलाणा अपने अपार्टमेंट में रहते हैं वह सुबह उठकर अपने अपार्टमेंट से नीचे आकर रिक्शा से अपनी भीख मांगने वाली जगह पर जाते हैं और भीख मांग कर शाम को अपने घर वापस चले जाते हैं और वहां पर ही खा कर सो जाते हैं। मलाणा ने अपने भीख मांगने वाले कपड़े अलग ही रख रखे हैं। इनकी networth 30 लाख रुपये है और अंधेरी में उनका अपना एक घर भी है। मौलाना खान की उम्र 60 साल है और यह लगभग 40 सालों से भीख मांगने का काम कर रहे हैं।

4). सर्वतिया देवी

सर्वतिया देवी भारत के अमीर भिखारीयो में से एक है। सर्वतिया देवी की 1 महीने की कमाई लाखों में है। सर्वतिया देवी एक बहुत ही महंगे घर में रहती है और कुछ लोगों के अनुसार इनके पास दो अलग अलग घर भी है। सर्वतिया देवी सालाना अपने स्वास्थ्य पर ₹36000 खर्च करती है।

5). पप्पू कुमार

पप्पू कुमार की कमाई लाखों में है। पप्पू कुमार 1 साल में 1.25 करोड़ रुपए कमा लेते हैं अगर एक महीने की बात करें तो यह 1 महीने में लगभग 10 लाख रुपये तक कमा लेते हैं इनके चार अलग-अलग बैंक है जिनमें बहुत सारे पैसे हैं। इसके अलावा पप्पू कुमार लोन पर लोगों को पैसे भी देते हैं बताया जाता है कि ये एक बार में किसी व्यक्ति को 5 लाख रुपए तक का लोन दे सकते हैं ऐसे में आप सोच हि सकते हैं। यह भिखारी कितना अमीर होगा।

6). कृष्णा कुमार

कृष्णा कुमार सिर्फ भिख माँगकर इतने पैसे कमाते हैं कि इनको एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की जरूरत पड़ती है। कृष्णा कुमार के पास 10 लाख के दो फ्लैट भी है इन्होंने कई सारी चीजों को किराए पर दे रखा है। कृष्णा कुमार भिखारी ने कभी अपनी Networth का खुलासा नहीं किया। जरा आप ही सोचिए कि इनके पास कितने पैसे हैं की इनको एक चार्टर्ड अकाउंटेंट रखने की जरूरत पड़ गई। 

आपको भी सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा की एक भिकारी के पास इतने पैसे की उसे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट रखने की जरुरत पड़ गई। भिखारियों के पास तो खाने तक के पैसे नहीं होते फिर चार्टर्ड अकाउंटेंट को देने के लिए पैसे कहां से लाते होंगे। तो दोस्तो ये वो भिखारी है जिनकी 1 महीने की कमाई लाखों में होती है। अब इन पैसो को सम्भालने के लिए भी तो एक आदमी चाहिए न। तो चलिए आगे बढ़ते है-

तो दोस्तों आपने देखा कितने अमीर भिखारी होते हैं। अब आप यदि किसी को भिखारी बोलिएगा तो सोच समझकर ही बोलिएगा कहीं उसके सामने आप ही भिखारी ना लगे। इन भिखारियों के बारे में जानकर लगता है कि अब लोगों को सोच समझकर ही भिख देना चाहिए ।दोस्तों यह तो हमने सिर्फ अपने भारत की बात की है सोचिए जब हम दुनिया के अमीर भिखारियों के बारे में जानेंगे तो हमें कितना बड़ा झटका लगेगा। हम बहुत ही जल्द दुनिया के सबसे अमीर भिखारियों के बारे में भी आपको बताएंगे हमारे आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post a Comment

Previous Post Next Post