दुनिया में कितने हिंदू देश है?
Hello दोस्तो आज कि इस पोस्ट में हम लोग ये जानेंगे कि दुनिया में कितने हिंदू देश है? हमारा देश भारत एक हिंदू राष्ट्र है। लोग समझते हैं कि भारत इकलौता देश है जहां पर हिंदुओं की जनसंख्या सबसे अधिक है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस दुनिया में और भी कई हिंदू देश है जहां पर हिंदू राज करते हैं। हिंदू धर्म दुनिया के प्राचीनतम धर्मों में से एक है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा धर्म है जिसमें मांस खाना पाप माना जाता है और इसी धर्म मे सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग पाए जाते हैं।
हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है इसकी जड़े 10 हजार साल से भी पुरानी है। हिंदू धर्म को सनातन धर्म के नाम से भी जाना जाता है इस धर्म में ऐसे कई बातें हैं जो इसे बाकी धर्मों से अलग बनाती है और कई ऐसे भी बातें हैं जिन्हें सुनकर हमें गर्व महसूस होता है। हिंदू धर्म का हिंदू शास्त्र 7000 साल ईसा पूर्व से भी पहले से पूरी दुनिया में अपना ज्ञान फैला रहा है। पूरे विश्व में हिंदुओं की जनसंख्या लगभग 15% है। हिंदुस्तान में 80% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं।
हिंदू धर्म में कुल चार वेद है ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद। इसमें ऋग्वेद को दुनिया का सबसे पुराना पुस्तक होने का खिताब प्राप्त है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋग्वेद को 3800 साल पहले लिखी गई थी। हिंदू धर्म में कई ऐसी चीजें है जो इसे मानने वालों के लिए गर्व प्रदान करता है। यह दुनिया का सबसे पुराना धर्म है तो चलिए जानते हैं कि दुनिया में कितने हिंदू देश है?
दुनिया में कितने हिंदू देश है? TOP TEN LIST
1). भारत
भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है और यदि जनसंख्या की दृष्टि से बात करें तो भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। हमारे देश में हिंदू धर्म को मानने वालों की संख्या। भारत की कुल जनसंख्या के प्रतिशत का 79.8% जनसंख्या हिंदू धर्म को मानती है। भारत विश्व का पहला ऐसा देश है जहां पर हिंदुओं की इतनी अधिक जनसंख्या निवास करती है।
2). नेपाल
नेपाल में दुनिया की सबसे बड़ी चोटी माउंट एवरेस्ट है और शायद आपको मालूम नहीं होगा कि किसी समय में स्वयं महात्मा बुद्ध इस देश के निवासी थे। नेपाल भारत का एक पड़ोसी देश है नेपाल में हम बिना वीजा और पासपोर्ट के जा सकते है। नेपाल से हमारे देश का काफी अच्छा रिश्ता है। नेपाल को दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र होने का गौरव प्राप्त है। नेपाल को दुनिया के सबसे प्राचीन देशों में से एक माना जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह देश कभी भी किसी दूसरे देश का गुलाम नहीं बना। आप भी सोचते होंगे कि कितने छोटे से देश पर आज तक कोई देश अपना वर्चस्व कायम क्यूं न कर सका। यही बात नेपाल को दुनिया से अलग बनाती है। नेपाल में 81% से ज्यादा हिंदू लोग हैं।
3). बांग्लादेश
बांग्लादेश से हमारा काफी पुराना रिश्ता रहा है इस देश को आजादी हमारे देश के बदौलत ही मिली है इस देश की कुल आबादी 16 करोड़ है और जनसंख्या के लिहाज से यह देश दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है। बांग्लादेश के 90% लोग मुस्लिम, 9% लोग हिंदू और 1% में अन्य धर्म आते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया ही बांग्लादेश में 9% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। हालांकि प्राचीन समय में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा था लेकिन धीरे-धीरे बांग्लादेश में हिंदू आबादी घट रही है।
4). श्रीलंका
श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश है। आप लोगों ने भी भारत के मैप पर इस देश को जरूर देखा होगा। यह बहुत ही छोटा देश है। श्रीलंका की कुल आबादी 2.1 करोड़ है। श्रीलंका दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसकी पहली प्रधानमंत्री एक महिला थी। श्रीलंका भी भारत की तरह अंग्रेजों का गुलाम था इस देश को 4 फरवरी 1948 को अंग्रेजों से आजादी मिली। श्रीलंका में कुल हिंदुओं की जनसंख्या 12% है।
5). मलेशिया
मलेशिया की कुल जनसंख्या 3 करोड़ से अधिक है यह जनसंख्या के मामले में दुनिया का 45 वा सबसे बड़ा देश है। मलेशिया एक सुंदर देश है। जिस देश में आपको भारतीयों की काफी अच्छी खासी जनसंख्या देखने को मिल जाएगी। मलेशिया की मुद्रा को मलेशिया रिंगित के नाम से जाना जाता है मलेशिया रिंगिट भारत के ₹18 के बराबर है इस देश के लगभग 7% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं।
6). पाकिस्तान
पाकिस्तान के बारे में आप लोगों ने जरूर सुना होगा। पाकिस्तान भारत का एक पड़ोसी देश है भारत पाकिस्तान में आए दिन झगड़े होते रहते हैं इसी कारण पाकिस्तान को भारत का एक दुश्मन देश के माना जाता है। पाकिस्तान भारत से अलग हुआ एक देश है जिसकी कुल आबादी लगभग 22 करोड़ के आसपास है। यह देश जनसंख्या के मामले में दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है। पाकिस्तान में वहाँ की आबादी का कुल 2% ही हिंदू वहां पर निवास करते है। पाकिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या काफी ज्यादा थी लेकिन हिंदुओं पर होते जुर्म के कारण वहां पर धीरे-धीरे हिंदू आबादी घटती जा रही है।
7). अमेरिका
अमेरिका दुनिया का सबसे पावरफुल और विकसित देश है। अमेरिका की आबादी 33 करोड़ से थोड़ी ज्यादा है। अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है इसी कारण हमारे देश के लोग यहां पर नौकरी की तलाश में जाते हैं अमेरिका की कुल आबादी का 0.5% हिंदू है।
8). फिलीपींस
फिलीपींस एक ऐसा देश है जिस देश में दुनिया के सबसे ज्यादा ज्वालामुखी पाए जाते हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में दिन में लगभग 20 बार से अधिक भूकंप आते हैं। फिलीपींस की राजधानी शहर मनीला है। यह एक ऐसा देश है जिसकी सीमा एक भी देश से नहीं लगती है। यह एक ऐसा देश है जो 7641 द्वीपों को मिलाकर बना है। फिलिपिंस की कुल आबादी 11 करोड़ है इस देश की कुल आबादी का 2% जनसंख्या हिंदू है।
9). इंडोनेशिया
इस देश का ऑफिशियल नेम रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी आईलैंड देश है। इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या लगभग 27 करोड़ के आसपास है। यह देश जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। इस देश को दुनिया की सबसे बड़ी आईलैंड कंट्री इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस देश में कुल मिलाकर 18307 आइलैंड है। आपको भी सुनकर हैरानी हो रही होगी लेकिन यह बात सच है कि इंडोनेशिया 18307 आईलैंड से मिलकर बना है। इंडोनेशिया मुस्लिम देश है जहां की लगभग 88% जनसंख्या मुस्लिम है। बाकी के 12% मे अन्य धर्म के लोग आते हैं। बात करें इंडोनेशिया में हिंदुओं की तो इंडोनेशिया की जनसंख्या का सिर्फ 2% ही हिंदू आबादी है।
10). मॉरीशस
मॉरीशस अफ्रीका में बसा एक सुंदर देश है जहां की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 75 लाख 273 है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 2040 वर्ग किलोमीटर है। आपको बता दें कि मॉरीशस अफ्रीका का पहला ऐसा देश है जहां पर हिंदु इतनी बड़ी संख्या में रहते हैं ये आंकड़ा इस देश की कुल आबादी का लगभग 49% हिंदू है।
तो दोस्तों आज आपको यह जानकारी कैसी लगी। हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं। दोस्तों इस वेबसाइट पर हम ऐसे ही रोचक जानकारियां शेयर करते रहते हैं। यह वेबसाइट आपको सारी जानकारी आती हिंदी में प्रदान करता है यदि आपको हिंदी में लेख पढ़ना अच्छा लगता है और आपको ऐसे कई रोचक तथ्य जानने की हॉबी है तो हमारे आर्टिकल्स को ऐसे ही पढ़ते रहिए। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Post a Comment