दुनिया के 10 सबसे बड़े हिंदू मंदिर कौन से है?

Hello, दोस्तो आज कि इस पोस्ट में हम लोग यह जानेंगे कि दुनिया के 10 सबसे बड़े हिंदू मंदिर कौन से हैं? हिंदू धर्म दुनिया के सबसे प्राचीनतम धर्मों में से एक है। प्राचीन समय में हिंदू धर्म का काफी बोलबाला था। भारत में तो हिंदू मंदिरों की संख्या लाखों में थी। भारत के अलावा और भी कई ऐसे देश है जहां पर हिंदू मन्दिरों की संख्या काफी अच्छी खासी थी लेकिन जैसे-जैसे इस्लाम धर्म का विस्तार हुआ और विदेशी आक्रमणकारियों का आगमन हुआ वैसे वैसे हिंदु मन्दिरों की संख्या घटती गई। भारत पर शासन करने वाले कई मुगल राजाओं ने तो इस्लाम धर्म के विस्तार के लिए हिंदू मंदिर को तोड़वाकर मंदिरों की जगह पर मस्जिद बनवाई।

Duniya ke 10 sabse bade hindu mandir

लगभग लाखों लोगों के धर्म परिवर्तन करवाएं इन्हीं सब के कारण आज भारत में प्राचीन हिंदू मंदिरों की संख्या बस सीमित ही रह गई है। हमारे देश हिंदुस्तान में मुगलों के शासन से पहले हिंदू राजाओं का शासन हुआ करता था। वह भी ऐसे-वैसे हिंदू राजा नहीं शक्तिशाली राजाओ में से थे। आपने पृथ्वीराज चौहान का नाम तो जरूर सुना होगा जिन्होंने मोहम्मद गोरी को 17 बार युद्ध मे परास्त किया हांजी आपने सही पढ़ा 17 बार लेकिन एक बार मोहम्मद गोरी ने रात को राजा पृथ्वीराज चौहान पर हमला कर दिया क्योंकि मोहम्मद गोरी जानता था कि राजपूत रात को हमला नहीं करते हैं। 

मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को बंदी बनाकर उसके दोनों आंखें निकाल लिए लेकिन फिर भी पृथवीराज चौहान ने हार नहीं मानी। मोहम्मद गौरी जब पृथ्वीराज को मारने जा रहा था तो राजा पृथ्वीराज जी ने मोहम्मद गौरी को ही मौत के घाट उतार दिया। तो चलिए दोस्तों अपने टॉपिक पर आते हैं और जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे बड़े हिंदू मंदिर कौन से हैं?

दुनिया के 10 सबसे बड़े मन्दिरो की सूची

1). अंगकोरवाट मंदिर, कंबोडिया

हमारा देश भारत हिंदू देश है और आप लोग सोचते होंगे कि हिंदू मंदिर सिर्फ भारत में हि है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भारत में नहीं बल्कि कंबोडिया में स्थित है। हां जी आपने सही सुना कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भारत में नहीं है। यह कंबोडिया देश में है। इस मंदिर का नाम अंगकोरवाट मंदिर है। यह पूरी दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना मंदिर है। अंगकोरवाट मंदिर कंबोडिया के अंगकोर मे फैला हुआ है। सन 1102 ईस्वी में सूर्यवर्मन द्वितीय ने मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया यह मन्दिर दिखने मे बहुत ही खूबसूरत है। यहां विष्णु भगवान के मूर्ति देखने को मिलते हैं हालांकि बौद्ध धर्म के विस्तार होने के बाद इस मंदिर को हिंदू मंदिर से बौद्ध मंदिर में बदल दिया गया।

2). स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर, न्यूजर्सी, अमेरिका

दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। इस मंदिर का नाम स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण महंत स्वामी महाराज ने करवाया था। स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण कार्य साल 2010 में शुरू हुआ और यहा की वास्तुकला यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोह लेती है यहाँ के अंदर का डिज़ाइन जितना अच्छा है उतना ही बाहर का भी है। यह मंदिर कुल 163 एकड़ में फैला हुआ है दोस्तों आप भी सोच सकते हैं कि अमेरिका जैसे ईसाई देश में इतना बड़ा हिंदू मंदिर होना यह हिंदुओं के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

3). श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर दुनिया का तीसरा और भारत का सबसे बड़ा मंदिर है। शायद आप लोग नहीं जानते होंगे कि दक्षिण भारत में भगवान विष्णु को श्री रंगनाथस्वामी के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में श्री रंगनाथस्वामी यानी भगवान विष्णु की प्रतिमा सोई हुई मुद्रा में है। श्री रंगनाथस्वामी मंदिर का निर्माण छठी से आठवीं शताब्दी के बीच चोल वंश के राजाओं ने करवाया था आप जानते हि है कि प्राचीन भारत पर कितने आक्रमणकारियों ने हमला किया था उसी हमले में इस मंदिर को भी काफी नुकसान पहुंचा था लेकिन चौदहवीं शताब्दी में इस मंदिर को जितना भी नुकसान हुआ था उसको ठीक किया गया और इस मंदिर को एक बार और खूबसूरत बनाए गया। इतना सब पांडाया वंश के राजाओं ने किया था इस मंदिर में कुल चार छोटे बड़े मंदिर है और यह सभी मंदिर भगवान विष्णु के हि है। श्री रंगनाथस्वामी मंदिर रंग वास्तुकला का एक जीता जागता उदाहरण है क्योंकि अगर आपने एक बार इस मंदिर को देख लिया तो आपका दिल खुश हो जाएगा यह मंदिर 156 एकड़ में फैला हुआ है। देखा जाए तो यह एक छोटे शहर के समान ही लगता है।

4). छतरपुर मंदिर दिल्ली

इस सूची का चौथा स्थान दिल्ली में मौजूद छतरपुर मंदिर का है। इस मंदिर का निर्माण साल 1974 में बाबा संत नागपाल जी ने करवाया था इस मंदिर का पूरा एरिया मुख्य रूप से तीन अलग-अलग कैंपस में बटा हुआ है। इसमें 20 से भी ज्यादा छोटे बड़े मंदिर मौजूद है इस एरिया का पहला कॉन्प्लेक्स मुख्य रूप से माता तात्यानी को समर्पित हैं। छतरपुर मंदिर कुल 69 एकड़ में फैला हुआ है।

5). अक्षरधाम मंदिर दिल्ली

दोस्तों इस लिस्ट के पांचवे स्थान पर दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर है जिसे स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है इस मंदिर का निर्माण स्वामीनारायण संस्था जिसे BAPS के नाम से भी जाना जाता है इस संस्था ने अक्षरधाम मंदिर का निर्माण करवाया था यह मंदिर गुजरात के गांधीनगर में स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की हु ब हू  कॉपी करके बनाया गया है। यहां की वास्तुकला और डिजाइन इतनी अच्छी है कि अगर आपने एक बार देख लिया तो आप का मन मोह लेगी अक्षरधाम मंदिर 59.30 एकड़ में फैला हुआ है।

6). पूरा बेसहिक मंदिर, बाली ,इंडोनेशिया

पूरा बेहिसिक मंदिर इस सूची के छठे स्थान पर आता है। यह मंदिर इंडोनेशिया के बाली में स्थित है। यह बाली में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। पूरा बेसहिक मंदिर कैंपस में 23 अलग-अलग और छोटे बड़े मंदिर मौजूद है। यह मंदिर एक दूसरे से रिलेटेड है। मंदिर का निर्माण 15 वी शताब्दी में हुआ था इस मंदिर का कुल एरिया 49.42 एकड़ है।

7). बेलूर मठ रामकृष्ण मंदिर, बेलूर, पश्चिम बंगाल

बेलूर मठ रामकृष्ण मंदिर दुनिया का सातवां सबसे बड़ा मंदिर है। यह दुनिया के सबसे धार्मिक लोकप्रिय स्थलों में से एक है इस मंदिर का निर्माण स्वामी विवेकानंद ने 1938 में करवाया था। इसके अंदर 4 मंदिर बने हुए हैं जिसमें राम से संबंधित प्रमुख है। बेलूर मठ की एक खास बात यह है कि इसे अलग अलग पोजीशन से देखने पर इसे मंदिर, मस्जिद, चर्च तीनों दिखाई पड़ते हैं। यह मंदिर 40 एकड़ में फैला हुआ है।

8). थीलाई नटराज मंदिर, चिंदबरम, तमिलनाडु

थीलाई नटराज मंदिर दुनिया का आठवां सबसे बड़ा मंदिर है और अगर भारत के हिसाब से बात करते हैं तो भारत मे सबसे बड़ा मंदिर है। यह मंदिर कुल 40 एकड़ में फैला हुआ है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां पर भगवान शिव की प्रतिमा नटराज की मुद्रा में है।

9). प्रम्बनन त्रिमूर्ति मंदिर, योग्यकर्ता, इंडोनेशिया

दोस्तों दुनिया का नौवा सबसे बड़ा मंदिर इंडोनेशिया में है इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स होने का दर्जा प्राप्त है। प्रंबनन त्रिमूर्ति मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है यह मंदिर कुल 30.56 एकड़ में फैला हुआ है।

10). श्री बृहदेश्वर मंदिर, तंजावुर ,तमिलनाडु

भारत के तंजावुर में स्थित यह मंदिर एरिया के हिसाब से दुनिया का 10 वा सबसे बड़ा मंदिर है। श्री बृहदेश्वर मंदिर को राज राजेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। कावेरी नदी किनारे बसे यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ये मंदिर कुल 25.23 एकड़ में फैला हुआ है।

तो दोस्तो मै आशा करता हू की ये आर्टीकल आपकों अच्छा लगा होगा और इस आर्टिकल से आपको कुछ जानकारी मिली होगी। यह आर्टिकल मे दुनिया के 10 सबसे बड़े हिंदू मंदिरों के बारे में था। अगले वाले आर्टिकल में हम किसी और विषय पर चर्चा करेंगे चर्चा करेंगे। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post a Comment

Previous Post Next Post