भारत के 10 सबसे गरीब राज्य कौन-से है?
Hello दोस्तों तो चलिए आज हम ये जानते हैं कि भारत के 10 सबसे गरीब राज्य कौन से है। दोस्तों भारत कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर बना है इसमें कुछ ऐसे भी राज्य है जहां पर गरीबी काफी अधिक है। यदि आप लोग सोच रहे हो कि यह लिस्ट हमने कैसे बनाई है तो दोस्तों भारत की जीडीपी के बारे में तो आपने सुना हि होगा जीडीपी का मतलब सकल घरेलू उत्पाद होता है जैसे हमारे देश का जीडीपी होता है वैसे ही हमारे देश के राज्यों का भी जीडीपी होता है जिस राज्य में जितना उत्पाद होता है
उसी के अनुसार उस राज्य का जीडीपी भी बढ़ता है या घटता रहता है मतलब कि हम यह कह सकते हैं कि किसी भी राज्य का जीडीपी उसके राज्य में किए गए उत्पाद पर निर्भर करता है तो आप लोग यह तो समझ ही गए होंगे कि यह लिस्ट हमने उन राज्य की जीडीपी के आधार पर बनाए हैं जिन राज्यों का जीडीपी कम है।
हमारे देश में गरीबी का कारण बेरोजगारी है यदि हमारे देश में बेरोजगारी खत्म हो जाए तो गरीबी भी धीरे-धीरे खत्म हो हि जाएगी लेकिन भारत में जनसँख्या दिन ब दिन बढने के कारण बेरोजगारी खत्म ही नहीं हो रही है इसलिए हमारे देश के लोग देश विदेश नौकरी के लिए जाते रहते हैं और जानते हैं तो चलिए आर्टीकल शुरु करते है और जानते है भारत के 10 सबसे गरीब राज्यो बारे में।
भारत के 10 सबसे गरीब राज्य
1). अरुणाचल प्रदेश
भारत का सबसे गरीब राज्य अरुणाचल प्रदेश है इस राज्य की जीडीपी महज 20 हजार करोड़ है। 1987 में बना यह राज्य पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा राज्य है। अरुणाचल प्रदेश पहाड़ों में बसा होने कारण यहां पर सड़क, परिवहन और बिजली की भारी कमी देखने को मिलती है। यह राज्य मुख्य तौर पर कृषि पर निर्भर है। अरुणाचल प्रदेश की गरीबी का स्तर लगभग 35% के आसपास है।
2). मणिपुर
मणिपुर भारत का दूसरा सबसे गरीब राज्य है। हालांकि यह राज्य देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। मणिपुर पहाड़ों में बसा है इस राज्य को 1972 में बनाया गया था। मणिपुर की गरीबी का स्तर लगभग 36% है। बिजली और सड़कों की कमी मणिपुर के प्रगती करने के रास्ते में बाधा बनती आई है। मणिपुर की कुल जीडीपी 21 हजार 66 करोड़ है।
3). झारखंड
झारखंड पहले बिहार का एक हिस्सा हुआ करता था लेकिन साल 2000 में झारखंड को अलग राज्य बना दिया गया इस राज्य की कुल जीडीपी लगभग 3 लाख करोड़ रुपए है। यहां पर 37% गरीबी का स्तर है। हालांकि पिछले कुछ सालों में इस राज्य में गरीबी बहुत कम हुई है।
4). छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पहले मध्य प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था लेकिन साल 2000 में इसे अलग राज्य बना दिया गया इस राज्य की कुल जीडीपी लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के गरीबी का स्तर 37% के आसपास है। हालांकि यह राज्य हमारे देश में स्टील उत्पादन में 15% का योगदान देता है।
5). असम
असम चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां के चाय के बागान बहुत ही लोकप्रिय है। असम भारत के पूर्वोत्तर में बसा एक राज्य है जहां का जलवायु और वातावरण इस राज्य के आर्थिक विकास में बाधा डालती है। असम राज्य की कुल जीडीपी 3.50 लाख करोड़ रुपए है। वैसे असम गरीब होने के साथ-साथ काफी सुंदर राज्य भी है। यहाँ कि गरीबी का स्तर 32% के आसपास है।
6). ओडिशा
ओडिशा में गरीबी का मुख्य कारण बेरोजगारी है यहां का साक्षरता दर भी बहुत कम है इस राज्य की कुल जीडीपी लगभग 4.50 लाख करोड़ रुपए के आसपास है। यहां के ज्यादातर लोग पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति से आते हैं। ओडिशा में साक्षरता दर कम होने के कारण यहां के बच्चों से भी काम करवाया जाता है।
7). बिहार
बिहार में काफी बेरोजगारी है इस राज्य के लोग दूसरे राज्य में जाकर काम करते हैं। कहते हैं ना आप भारत के किसी भी कोने में चले जाए आपको वहां पर बिहार के लोग दिख हि जाएंगे। बिहार की GDP लगभग 5.50 लाख करोड़ रुपए हैं। बिहार की आधी से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा से नीचे का जीवन जी रहे हैं। यह राज्य कृषि प्रधान राज्य है यहां पर खेती मुख्य कार्य हैं इस राज्य में गरीबी स्तर 33% के आसपास है।
8). मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है इस राज्य की जीडीपी लगभग 8.50 लाख करोड़ रूपए है इस राज्य में सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। मध्य प्रदेश आदिवासियों के लिए भी जाना जाता है यहां के ज्यादातर लोग लोग वन संपदा पर जीवन यापन करते हैं। मध्य प्रदेश मे 31% की गरीबी है।
9). कर्नाटक
कर्नाटक भारत के दक्षिणी भाग में स्थित है इस राज्य का नाम भी भारत के गरीब राज्यों में आता है। यहां के लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। कर्नाटक के ज्यादातर बच्चों में कुपोषण की कमी देखने को मिलती है। कर्नाटक राज्य की कुल जीडीपी लगभग 14 लाख करोड़ रुपए है।
10). उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश भारत में आबादी के हिसाब से इस देश का सबसे बड़ा राज्य है ज्यादा आबादी होने के कारण यहां पर बेरोजगारी बहुत है। यह राज्य भी बिहार की तरह रोजगार के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर है इस राज्य की कुल जीडीपी लगभग ₹15 लाख करोड़ रुपए है। यह राज्य काफी तेजी से तरक्की करता हुआ राज्य है। उत्तर प्रदेश एक बहुत हि अच्छा राज्य है।
तो दोस्तो ये थे कुछ हमारे देश के गरीब राज्य यहा की GDP कम होने के कारण इन राज्यो को गरीब समझा जाता है। इन राज्यो मे गरीबी ज्यादा होने के कारण इन्हे भारत के टॉप टेन गरीब राज्यो की सूची मे शामिल किया गया। दोस्तो ये वेबसाइट एक हिन्दी वेबसाइट है। जहा पर आपको सारी जानकारीया हिन्दी मे मिलेगी। यदि आपको हिन्दी मे आर्टिकल पढ़ना है तो ये वेबसाइट आपके लिए बहुत हि अच्छा जरिया है। सारी जानकारीया हिन्दी मे लेने का। आपको यहा पर ऐसे हि रोचक जानकारीया पढ़ने को मिलेगी यदि आपको ये आर्टिकल अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरुर बताए। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Best blog
ReplyDeletePost a Comment