भारत के 10 सबसे बड़े कॉलेज कौन-से है?

Hello दोस्तों आज कि इस आर्टिकल में, हम लोग जानने वाले हैं कि भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से हैं? दोस्तों अपना देश एक बहुत बड़ा देश है और यहां की जनसंख्या भी काफी अधिक है। हमारे देश के नागरिक को शिक्षित करने के लिए सरकार ने कई सारे स्कूल और कॉलेज बनवाई है जो स्कूल और कॉलेज सरकार के अधीन में आते हैं वो सरकारी स्कूल और कॉलेज कहलाती है और इनके फीस भी काफी कम मात्रा में होते हैं।

 कुछ स्कूल कॉलेज प्राइवेट होते हैं जो सरकार के अंडर नहीं नहीं आते हैं इन स्कूल कॉलेज की फीस काफी ज्यादा होती है। आज हम भारत में 10 सबसे बड़े कॉलेज के बारे में जानेंगे यह 10 कॉलेज काफी बड़े हैं और इनमें कई सारी सुविधाएं भी मौजूद है। 

Bharat ke 10 sabse bade collage

जब युवाओं का स्कूल कि पढ़ाई यानी 12वीं क्लास कंप्लीट हो जाती है, तो युवा एक बेस्ट कॉलेज की तलाश में रहते हैं। वे सोचते हैं कि उनका दाखिला एक अच्छे कॉलेज में हो और कॉलेज मे जाने वाले युवा का सपना होता है कि उसका दाखिला इन 10 कॉलेज में से एक में हो जाएं। तो चलीए आर्टिकल शुरू करते हैं और जानते हैं कि भारत के 10 सबसे बड़ी कॉलेज कौन से हैं?

भारत के सबसे बड़े कॉलेज की लिस्ट।

1). मीरांडा हाउस, दिल्ली

Miranda house collage

मीरांडा हाउस कॉलेज का नाम आपने जरूर सुना होगा। यह भारत के सबसे अच्छे कॉलेज की लिस्ट में पहले नंबर पर आती है इस कॉलेज की स्थापना मॉरिस ग्वायर ने 7 मार्च 1948 को किया था। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। मिरांडा हाउस महिलाओं के लिए एक अतिउत्तम कॉलेज है इस कॉलेज में लगभग 3000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस कॉलेज को NIRF यानी नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क ने मीरांडा हाउस कॉलेज को भारत के सबसे अच्छे कॉलेज के सूची में पहले नंबर का दर्जा दिया है।

2). लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली

Lady shri ram collage for women

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन यह दूसरा सबसे प्रचलित महिला कॉलेज है जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंध रखता है। इसकी स्थापना 1956 में लाल श्रीराम ने की थी। यह कॉलेज 2,000 से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करता है यह केंपस 5 एकड़ में फैला हुआ है इस कॉलेज को सिर्फ 299 छात्रों के साथ शुरू किया गया था। आज आप देख सकते हैं कि यह कितना बड़ा कॉलेज बन चुका है।

3). लोयोला कॉलेज,चेन्नई

Loyola.collage

तीसरे नंबर पर लोयोला कॉलेज आता है यह चेन्नई तमिलनाडु में स्थित है इस कॉलेज को सोसाइटी ऑफ़ जीसस द्वारा साल 1925 में स्थापित किया गया था। यह कॉलेज एक कैथोलिक उच्च शिक्षा संस्थान है। लोयोला कॉलेज में लगभग 10,000 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस कॉलेज में मुख्य तौर पर इकोनॉमिक्स और कॉमर्स विषय से संबंधित शिक्षा दी जाती है। यह भी भारत के सबसे बेहतरीन कॉलेज में से एक है ।

4). सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता

Saint xaviers college

सेंट जेवियर्स कॉलेज भारत की चौथी सबसे अच्छी कॉलेज है। इस कॉलेज को 16 जनवरी 1860 को सोसाइटी ऑफ जीसस के कोलकाता प्रांत द्वारा स्थापित किया गया था। यह उच्च कैथोलिक शिक्षण संस्थाओं में से एक है। सेंट जेवियर कॉलेज में 53 पाठ्यक्रम कि शिक्षा दी जाती है। जिनमें कला ,विज्ञान ,वाणिज्य वर्ग के विभिन्न विषय व्यावसायिक और स्पेशलाइजेशन कोर्स इत्यादि शामिल है। यह कॉलेज कोलकाता पश्चिम बंगाल में स्थित है। 

5). रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर,पश्चिम बंगाल

Ramkrishna vidhya mandir college

रामकृष्ण मिशन विद्या मंदिर बेलूर मठ ,पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह एक सरकारी सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज है। वर्तमान में इस कॉलेज में 14 स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित है। इस कॉलेज को 1941 में स्थापित किया गया था। इस कॉलेज में पढ़ने वाले ज्यादातर विद्यार्थी देश विदेश में उच्च पदों पर नौकरी प्राप्त करते हैं, क्योंकि इन्हें अच्छी शिक्षा दी जाती है।

6). पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन

PSGR College

इस लिस्ट के छठे नम्बर पर पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन आता है। यह बहुत ही अच्छा कॉलेज है। यह कॉलेज कोयंबटूर तमिलनाडु में स्थित है। यह एक स्वायत्त कला और विज्ञान महाविद्यालय कॉलेज है। पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज की स्थापना 1963 में हुई थी इस कॉलेज के सिद्धांत हैं "शिक्षित करने के लिए सशक्त"।

7). प्रेसीडेंसी कॉलेज, तमिलनाडु

Presidensi college

प्रेसीडेंसी कॉलेज एक सरकारी कॉलेज है जो तमिलनाडु के चेन्नई शहर में है इस कॉलेज को 1840 में स्थापित किया गया था। प्रेसीडेंसी कॉलेज में लगभग 4000 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। यह कॉलेज Art ,Commerce और science कि शिक्षा प्रदान करता है। प्रेसीडेंसी कॉलेज  भारत के सबसे पुराने कॉलेज मे से एक है। इस कॉलेज कि पढाई काफी अच्छी है।

8). सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली

Saint stephan college

सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज है इस कॉलेज की स्थापना 1881 में सैमुअल स्कॉट ऑल नेट द्वारा किया गया था। यह कॉलेज भारत का आठवां सबसे बड़ा कॉलेज है। यह कॉलेज दिल्ली के सुधीर बोस मार्ग यूनिवर्सिटी एनक्लेव में स्थित है।

9). हिन्दू कॉलेज ,दिल्ली

Hindu college

हिंदू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का नॉर्थ केंपस है। इस कॉलेज को एनआईआरएफ ने भारत का सबसे अच्छा कॉलेज बताया है। हिंदू कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी। इस कॉलेज कि स्थापना कृष्ण दास जी ने की थी। इस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त किए हुए छात्र आज के समय में काफी अच्छे पदों पर कार्यरत हैं।

10). श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

Shri ram college of coommerce

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंधित एक कॉलेज है यह कॉमर्स और इकोनॉमिक्स का प्रमुख कॉलेज है इस कॉलेज की स्थापना लाला श्री राम ने 1926 में की थी। यह कॉलेज दिल्ली के मौरिस नगर में स्थित है जो विद्यार्थी कॉमर्स की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह एक बहुत ही अच्छा कॉलेज साबित हो सकता है।

तो दोस्तों मैं आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा यदि आपकी स्कूल की पढ़ाई पूरी हो गई होगी और आप कॉलेज जाना चाहते होंगे तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ही उपयोगी साबित हुआ होगा और इस आर्टिकल से आपको काफी सारी जानकारियां मिली होगी।

कई युवा कॉलेज को लेकर चिंतित रहते हैं कि वह कौन से कॉलेज में एडमिशन ले? इस आर्टिकल से आपको कुछ अनुमान लग गया होगा कि कौन सा कॉलेज अच्छा है और अधिक जानकारी के लिए आप इन कॉलेज के आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। यदि aarticle अच्छा लगा हो तो कमेंट में जरूर बताएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post